फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महिलाओं को फोन करके अश्लील बातें करता है सिपाही, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

Tue, 27 Dec 2022 09:48 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आरोपी सिपाही फिरोजाबाद में तैनात है। उसके खिलाफ आगरा के एक व्यक्ति ने थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
शाहगंज थाने में मुकदमा दर्ज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में तैनात एक सिपाही पर महिलाओं को परेशान करने का आरोप लगाया गया है। मामले में कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसमें कहा गया है कि सिपाही अश्लील बातें करता है। परिवार के लोगों को फर्जी मुकदमे में जेल भेजने की धमकी देता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शाहगंज क्षेत्र के रहने वाले पीड़ित का कहना है कि उसके परिवार की तीन महिलाओं को फोन करके सिपाही शिशुपाल अश्लील बात करता है। उसे फोन करने के लिए मना किया, लेकिन वो माना नहीं। पहले गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कहने लगा। इससे पीड़ित परिवार दहशत में है। पुलिस चौकी और एसएसपी ऑफिस में शिकायती पत्र देने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिशुपाल पूर्व में थाना शाहगंज में तैनात था। तब उसने यह हरकत की थी। अब फिरोजाबाद में तैनात है।

पीड़ित ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया। थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक समरेश सिंह का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर छेड़छाड़, धमकी सहित आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी सिपाही फिरोजाबाद में तैनात बताया गया है। मामले में साक्ष्य संकलन किया जाएगा। इसके बाद कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें