फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा केंद्रों का छह समितियां करेंगी भौतिक सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2022 की तैयारियां तेज कर दी हैं। जनपद स्तर पर केंद्र बनने वाले कॉलेजों के भौतिक सत्यापन का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिले में केंद्र निर्धारण से पहले जिलाधिकारी ने सभी कॉलेजों का भौतिक सत्यापन कराए जाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए छह समितियों का गठन किया गया है।
विज्ञापन

जिले के सभी 497 राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन कॉलेजों के भौतिक सत्यापन के लिए जिले में छह समितियों का गठन किया गया है। तहसील स्तर पर गठित ये समितियां कॉलेजों का सत्यापन करेंगी। सात दिसंबर तक समितियों को अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपनी होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने जिले के सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को जांच के दौरान मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं। चार अधिकारियों वाली समिति में उपजिलाधिकारी को अध्यक्ष और शिक्षा विभाग की तरफ से नामित किसी कॉलेज के प्रधानाचार्य को सचिव की जिम्मेदारी व दो अन्य सरकारी विभागों के लोगों को सदस्य के रूप में नामित किया गया है।
-------
ऑनलाइन दर्ज है जानकारी
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिले के सभी 497 कॉलेजों के प्रधानाचार्यों से बोर्ड परीक्षा 2022 को लेकर सारी व्यवस्थाओं की जानकारी परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करा रखी है। अब समितियां इनका भौतिक सत्यापन करेंगी।
विज्ञापन

-----
किस तहसील में कौन है समिति में शामिल
तहसील- मैनपुरी
अध्यक्ष- उपजिलाधिकारी मैनपुरी
सदस्य-पारस जिंदल सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग
सदस्य- तहसीलदार मैनपुरी
सचिव- सुरेश चंद्र राजपूत प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी
---------
तहसील-भोगांव
अध्यक्ष- उपजिलाधिकारी भोगांव
सदस्य- आरपी सिंह सहायक अभियंता प्रांतीय खंड
सदस्य- तहसीलदार भोगांव
सचिव- विवेक कुमार प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल परौंखा
----------
तहसील-कुरावली
अध्यक्ष- एसडीएम कुरावली
सदस्य- पीयूष मरौतिया सहायक अभियंता पीएमजेएसवाई
सदस्य-तहसीलदार कुरावली
सचिव- नाजर सिंह यादव प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल रोशिंगपुर
--------
तहसील- घिरोर
अध्यक्ष- उपजिलाधिकारी घिरोर
सदस्य-विनय दुबे सहायक अभियंता पीएमजेएसवाई
सदस्य- तहसीलदार घिरोर
सचिव- प्रदीप कुमार यादव प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल नगला भारा
-----------
तहसील-करहल
अध्यक्ष- उपजिलाधिकारी करहल
सदस्य- विजय कुमार सेठ सहाय अभियंता निर्माण खंड
सदस्य- तहसीलदार करहल
सचिव- हर्षवर्धन सिंह प्रधानाचार्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज सहन
------
तहसील- किशनी
अध्यक्ष- उपजिलाधिकारी किशनी
सदस्य- सीपी सिंह सहायक अभियंता प्रांतीय खंड
सदस्य- तहसीलदार किशनी
सचिव- नेम सिंह यादव प्रधानाचार्य स्वामी सदानंद राजकीय कॉलेज किशनी
----------
शासन और जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले में बोर्ड परीक्षा केंद्रों के सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। कॉलेजों से ऑनलाइन दर्ज जानकारियों का जिलाधिकारी द्वारा नामित समितियां भौतिक सत्यापन कर रही हैं।
विज्ञापन

मनोज कुमार वर्मा जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें