फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय संपेक्षण गृह में छह बंदी क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) फर्रुखाबाद में बंद 83 बाल अपचारियों में से छह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन्हें संप्रेक्षण गृह में ही अलग कमरे में क्वारंटीन किया गया है। मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र कुमार चौधरी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया। यहां जिले के 25 बाल अपचारी बंद हैं।
विज्ञापन

सचिव ने मैनपुरी के बाल अपचारियों की समस्याएं सुनीं। राजकीय संप्रेक्षण गृह के अधीक्षक कमलेश कुमार ने बताया कि राजकीय संप्रेक्षण गृह में कुल 83 बाल अपचारी बंद हैं। इनमें से मैनपुरी के 25, कन्नौज के 20, औरैया के 19, फर्रुखाबाद के 17, आगरा और मुरादाबाद का एक-एक बाल अपचारी बंद है। 83 बाल अपचारियों को सात कक्षों में रखा गया है। एक कक्ष को क्वारंटीन कक्ष बनाकर उसमें छह बाल अपचारी को रखा गया है। कोरोना संक्रमण के चलते इन्हें क्वारंटीन किया गया है। प्राधिकरण सचिव ने अधीक्षक से कहा कि राजकीय संप्रेक्षण गृह को नियमित रूप से सैनिटाइज किया जाए। सभी बाल अपचारियों को मास्क वितरित किए जाएं। संदिग्ध महसूस होने पर हर बाल अपचारी का कोरोना टेस्ट कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें