मैनपुरी। नवोदय छात्रा की कथित हत्या व दुष्कर्म के मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर गठित एसआईटी बेहद गोपनीय ढंग से तेजी के साथ मामले की जांच जारी रखे हुए है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को तीन रसूखदार लोगों से तीन घंटों तक पूछताछ की गई। सभी लोग भोगांव क्षेत्र के ही रहने वाले बताए गए हैं।
नवोदय विद्यालय में कक्षा 11 की एक छात्रा की 16 सितंबर 2019 को हुई कथित हत्या व दुष्कर्म मामले में अब हाईकोर्ट के आदेश पर एसआईटी जांच कर रही है। एडीजी भानु भास्कर के निर्देशन में काम करने वाली टीम बेहद गोपनीय ढंग से जांच को आगे बढ़ा रही है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ का सिलसिला जारी है, वहीं अब तक की जांच में शक के दायरे में आने वाले लोगों की लिस्ट तैयार कर ली गई। शनिवार को एसआईटी ने भोगांव क्षेत्र के रहने वाले तीन रसूखदार लोगों को तलब किया। इनसे नवोदय छात्रा कथित हत्या व दुष्कर्म मामले को लेकर कई घंटे तक अलग-अलग पूछताछ की गई।