फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी नवोदय कांड: संदिग्धों से दोबारा पूछताछ कर सकती है एसआईटी, जल्द कैंप कार्यालय आएंगे एडीजी भानु भास्कर

Fri, 04 Mar 2022 05:44 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी के नवोदय कांड की जांच में एक बार फिर तेजी आ गई है। आबकारी मंत्री के पुत्र का नार्को टेस्ट कराने की अनुमति मिलने के बाद एसआईटी अब संदिग्धों से दोबारा पूछताछ करने की तैयारी में जुट गई है। 
विज्ञापन
मैनपुरी नवोदय कांड: एसआईटी का कैंप कार्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के नवोदय छात्रा कथित हत्या व दुष्कर्म के मामले में एसआईटी कुछ संदिग्धों से दोबारा पूछताछ कर सकती है। वहीं जल्द एडीजी कानपुर कभी भी कैंप कार्यालय आ सकते हैं। इसके बाद संदिग्धों की सूची तैयार कर पूछताछ का सिलसिला शुरू होगा।

विज्ञापन


भोगांव क्षेत्र के नवोदय विद्यालय की एक छात्रा की कथित हत्या और दुष्कर्म के मामले में एडीजी भानु भास्कर के निर्देशन में जांच कर रही एसआईटी आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री के पुत्र अंकुर अग्निहोत्री सहित कुछ संदिग्धों का नार्कों टेस्ट कराने जा रही है। 

एक टीम मामले में कुछ संदिग्धों से दोबारा पूछताछ की तैयारी में जुटी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एडीजी जल्द ही कैंप कार्यालय आएंगे और अब तक की कार्रवाई की समीक्षा करते हुए आगे की कार्रवाई की रूपरेखा तैयार करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्धों को किया जाएगा चिन्हित 

दोबारा पूछताछ के लिए संदिग्धों को चिह्नित किया जाएगा, जिनसे कैंप कार्यालय पर एक बार फिर से पूछताछ की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार दोबारा पूछताछ के लिए करीब 13 लोगों के नाम पर चर्चा हो रही है। 

हालांकि अभी तक किसी के द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की गई है। जानकारी यह भी मिली है कि हाल ही में एसआईटी ने कुछ लोगों की रेकी भी कराई है, इन लोगों पर लगातार एक टीम नजर भी रख रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें