फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूक्रेन संकट: नौ घंटे लाइन में लगा, तब पहुंचा रोमानिया बॉर्डर, वापस आए कासगंज के छात्र ने बताई आपबीती

Fri, 04 Mar 2022 05:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

यूक्रेन से लौटे कासगंज के छात्र विशाल ने बताया कि विनीसिया शहर में कोई हमला नहीं था, लेकिन बाजार, मॉल सब बंद थे। ऐसे में खान पान की समस्या रही। 
विज्ञापन
यूक्रेन से लौटा छात्र विशाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन के विनीसिया शहर से कासगंज के मेडिकल छात्र विशाल कुमार की शुक्रवार को घर वापसी हुई है। वह रोमानिया बॉर्डर पार कर भारत पहुंचे। विशाल के सकुशल वापस आने से परिवार में खुशियां लौट आई हैं। विशाल ने अमर उजाला से बातचीत में अपनी दास्तां साझा की। उसने बताया कि यूक्रेन से बाहर निकलने में काफी मुसीबतें हुईं। आठ किलोमीटर पैदल चले तब रोमानिया के बॉर्डर पर पहुंचे। फिर नौ घंटे धक्का-मुक्की के बीच लाइन में लगना पड़ा। ऐसी मुसीबत उनके ही नहीं बल्कि अन्य भारतीयों के सामने भी रही।

विज्ञापन


विशाल ने कहा कि यूक्रेन में हालात बेहद खराब हैं। कीव, खारकीव सहित अन्य शहर रूस के निशाने पर हैं। लगातार बमबारी हो रही है। विशाल ने बताया कि वह 26 फरवरी को विनीसिया से एक बस में बैठकर रोमानिया बॉर्डर के लिए निकले, लेकिन बस ने बॉर्डर से काफी पहले ही उतार दिया। फिर वहां भारत आने का इंतजार किया। गुरुवार की रात को रोमानिया से भारत की फ्लाइट मिली। तब वापसी हो पाई। 

विनीसिया में बाजार और मॉल बंद 

विशाल ने बताया कि विनीसिया में कोई हमला नहीं था, लेकिन बाजार, मॉल सब बंद थे। ऐसे में खान पान की समस्या रही। यूक्रेन के लोगों द्वारा लगाए गए शिविरों में ब्रेड आदि मिला, जो मिलता था वही खाते थे। मन में भारत आने की जद्दोजहद की। 6 दिन तक इसी जद्दोजहद में कड़ाके की ठंड के बीच जुटे रहे। विशाल के घर वापस आने पर उनके पिता मनोज कुमार, मां विमलेश कुमार, भाई मोहित व बहन हिमांजलि ने खुशी जाहिर करते हुए भारत सरकार का आभार जताया है।

विज्ञापन

गिर्राज यादव की भी घर पहुंचा 

यूक्रेन के खारकीव में एयर टेक्नीशियन की शिक्षा ले रहे गंगागढ़ के छात्र गिर्राज यादव गुरुवार को घर वापस आया। बुधवार की देर रात वह दिल्ली एयरपोर्ट से अपने गांव गंगागढ़ पहुंचा, तो परिवार के लोगों में खुशियां थी और कई दिनों बाद उन्होंने चैन की सांस ली। गिर्राज ने कहा कि खारकीव में 22 फरवरी से ही अटैक शुरू हो गया था। पहले खारकीव के बाहरी हिस्सों में बमबारी हुई, लेकिन 36 घंटे के अंदर रूस की सेना ने खारकीव में प्रवेश कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें