फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से छप्पर में लगी आग: नीचे सो रही सगी बहनें जिंदा जलीं, तीसरे की हालत नाजुक, घर में मची चीख पुकार

Wed, 07 Jun 2023 02:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में शॉर्ट सर्किट से छप्पर में आग लग गई। उसके नीचे सो रही सगी बहनें जिंदा जल गईं। जबकि तीसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना से घर में चीख पुकार मची हुई है। 
विज्ञापन
Agra: आग में झुलसी मासूम को लेकर अस्पताल पहुंची महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार की दोपहर छप्पर में आग लगने से उसके नीचे सो रहीं दो मासूम बच्चियां जिंदा जल गईं। जबकि, एक की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। लोग परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। 

विज्ञापन


घटना बसई जगनेर थाना क्षेत्र के करहकी गांव की है। गांव निवासी वीरेंद्र ने घर की छत पर बनी एक दीवार पर छप्पर रखवाया था। दोपहर में उनकी तीन बच्चियां कनक (3 वर्ष), वीनेश (5 वर्ष), इनकी एक और बहन छप्पर के नीचे सो रही थी। बिजली के तार से निकली चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। 

यह भी पढ़ेंः- संबंध नहीं बनाने की इच्छा भी है बीमारी: घबराएं नहीं, इलाज संभव है, पढ़ें विशेषज्ञों की सलाह, कारण

तीसरे की हालत नाजुक बनी हुई है 

आग लगने से छप्पर जलने लगा। सोने के कारण बच्चियों को पता नहीं चला। जलते हुआ छप्पर उनके ऊपर गिर गया। आग की लपटें देखकर परिजन व घर के लोग पहुंचे। लोग आग बुझाने का प्रयास करने लगे। जब तक आग पर काबू पाकर बच्चियों को बाहर निकाला जाता, तब तक कनक और वीनेश की जलकर मौत हो गई। जबकि तीसरी बहन की हालत नाजुक है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें