फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: पति की मौत के बाद नंदों ने नहीं समझा दर्द...जायदाद के लिए विधवा के कत्ल का प्रयास, दर्ज हुआ केस

Thu, 24 Apr 2025 09:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

विधवा महिला की नंद उसकी जायदाद के लिए हाथ धोकर पीछे पड़ गई हैं। विधवा महिला की जान लेने तक का प्रयास किया गया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

 
विज्ञापन
महिला सांकेतिक - फोटो : freepik, AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के न्यू आगरा थाना क्षेत्र में लंबी बीमारी के चलते एक युवक की मौत हो गई। आरोप है कि तेरहवीं हाेने से पहले ननद और अन्य परिजन मकान बेचकर जायदाद में हिस्सा मांगने लगे। विरोध पर गला दबाकर मारने की कोशिश की। नोटिस भेजने पर रास्ते में अभद्रता की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन


लंबी बीमारी की वजह से हुई थी पति की मौत
मऊ रोड, पुष्पकुंज निवासी निभा जादौन ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि लंबी बीमारी के चलते उनके पति देवेंद्र की 16 अगस्त 2024 को मौत हो गई। इस दौरान उनके घर पर आईं उनकी ननद पूनम और सीमा के पति इंद्रपाल ने मकान को बेचकर उनसे हिस्सा मांगा। उन्होंने कहा कि अभी गम का माहौल है ऐसी बात मत करो। इस बात से नाराज होकर ननद गालियां देने लगीं। इस दौरान इंद्रपाल ने चुनरी से गला दबा दिया। वह बेहोश की हालत में पहुंच गईं।
 
ये भी पढ़ें -  Weather Alert: यूपी में आसमान से बरस रही आग, 42 डिग्री के ऊपर पहुंचा आगरा में पारा; लू का यलो अलर्ट जारी
विज्ञापन
विज्ञापन



रास्ते में रोक कर की अभद्रता
उन्होंने अपनी मां से शिकायत की तो उन्होंने तेरहवीं होने के बाद कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। 23 फरवरी को शाम 7 बजे वह मऊ रोड के रास्ते से गुजर रही थीं। इस दौरान रक्षपाल और योगेंद्र ने रास्ते में रोककर गालियां दीं। कहा कि नोटिस भेजने का बहुत शौक है। विरोध पर बीच सड़क पर अभद्रता की। शोर सुनकर राहगीरों के आने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। न्यू आगरा थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

ये भी पढ़ें -  UP: गैर के प्यार में अंधी पत्नी...36 टुकड़ों में काटकर नीले ड्रम में भर दूंगी, धमकी के बाद दहशत में है पति

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें