फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनों ने बांधा मुस्लिम भाइयों को रक्षा सूत्र

Fri, 19 Aug 2016 04:40 PM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
राख्‍ाी - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन

विज्ञापन
सुलहकुल की नगरी में यूं तो सभी त्योहार हिंदू और मुस्लिमों के बीच सौहार्द को बढ़ावा देते रहे हैं, लेकिन रक्षाबंधन पर कई बहनें अपने मुस्लिम भाइयों को राखी बांधकर रक्षा का वचन लेना नहीं भूलती हैं।  कश्मीरी बाजार के रहने वाले भारतीय मुस्लिम विकास परिषद के अध्यक्ष समी आगाई के घर रक्षाबंधन खुशियां लेकर आता है। वे बताते हैं कि तकरीबन आठ साल पहले महिला शांति सेना की अध्यक्ष वत्सला प्रभाकर से मुलाकात हुई थी। तभी वे हर साल उन्हें घर आकर राखी बांधती हैं। वह भी इस दिन राखी बंधवाने के लिए घर से बाहर नहीं जाते हैं। सभी त्योहार संदेश देते हैं। राखी का त्योहार का संदेश है कि महिलाओं की इज्जत करो।
शाहगंज के सराय ख्वाजा निवासी अनिल अग्रवाल की पांच साल की पुत्री दिव्यांशी का कोई भाई नहीं है। वह पड़ोसी जमात ए अब्बासी हिंद संगठन के प्रबंधक मुनव्वर हुसैन अब्बासी के घर पहुंची। उसने अब्बासी के बेटे अरमान, भतीजे शाहिद और इस्राइल को राखी बांधी। दिव्यांशी के चाचा सुनील ने कहा कि बच्चे ही नहीं बड़ों को भी सभी को साथ लेकर चलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल मिला तो चहकी बहनें
रक्षाबंधन पर गिफ्ट में आईफोन, एंड्रायड फोन और टेबलेट्स मिले तो बहनें भी चहक उठीं। पुराने मॉडल का मोबाइल उपयोग करती रहीं बहनों को भाइयों ने नए मॉडल के मोबाइल फोन दिए। बहनों को उनकी जरूरत के मुताबिक बजट क्लास मोबाइल से लेकर आईफोन तक गिफ्ट किए गए। संजय प्लेस में मोबाइल फोन और कंप्यूटर शॉप से इस साल सबसे ज्यादा मोबाइल फोन खरीदे गए। चार से 10 हजार की रेंज के मोबाइल की बिक्री ज्यादा हुई। छोटे बच्चों को गिफ्ट में चाकलेट मिली। मिठाई विक्रेताओं ने भी मिठाई से ज्यादा चॉकलेट, जूस, चिप्स के गिफ्ट पैक की बिक्री ज्यादा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें