फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहना ने भाई की कलाई पर प्यार बांधा है...

Fri, 19 Aug 2016 04:36 PM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
राख्‍ाी - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
भाई बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा और मिष्ठान्न खिलाकर दीर्घायु की कामना की तो भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट किये और उनकी रक्षा का वचन दिया।
विज्ञापन

श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाये जाने वाले इस त्योहार का उत्साह लोगों में देखते ही बनता था। घरों में सिवइयां, खीर और पकवान बनाए गए। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी, हाथों में पूजा का थाल लिए भाइयों की बाट जोह रहीं बहनों ने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा और माथे पर तिलक कर उनकी आरती उतारी। छोटे भाइयों ने बहनों के चरण छूकर आशीर्वाद लिया। शाम को ज्वारों (भुजरिया) को तालाब और यमुना के घाटों पर विसर्जित किया गया। शहर में कई स्थानों पर भुजरिया मेलों का आयोजन किया गया, जिसका लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया।

जगदीशपुरा में लगा रक्षाबंधन मेला
रक्षाबंधन की शाम को जगदीशपुरा, पचकुइयां चौराहा समेत कई स्थानों पर मेलों का आयोजन हुआ। लोगों ने मेलों का जमकर लुत्फ उठाया। मोहल्ला सुधार पंच कमेटी की ओर से जगदीशपुरा में आयोजित तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ विधायक गुटियारी लाल दुबेश ने किया। बसपा जिलाध्यक्ष प्रमोद रैना ने कहा कि मेले सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं। अध्यक्षता शिव नरायन सेहरा ने की। मेले में कई तरह के झूले बच्चों के आकर्षण का केंद्र रहे। शिवराम, छीतर सिंह, शिवकुमार समी, वीरी सिंह, धर्म सिंह निगम, राकेश व्यास, प्रेम सिंह, सूरजभान गौतम, चंद्रभान वर्मा, लक्ष्मीनारायण, सतेंद्र मुखिया, तुलाराम, कपूरचंद्र आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन


रक्षाबंधन: नाकाफी रहे रोडवेज के इंतजाम
रक्षाबंधन पर बहनों की भीड़ के कारण रोडवेज के इंतजाम नाकाफी साबित हुए। आईएसबीटी, ईदगाह और बिजलीघर बस स्टैंडों पर यात्रियों को बसों के लिए घंटों के इंतजार करना पड़ा। भगवान टाकीज, रामबाग, वाटर वर्क्स चौराहों पर डग्गेमार वाहन चालकों ने इसका फायदा उठाया।
गुरुवार को भाइयों को राखी बांधने निकली बहनों को घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा। आगरा से मथुरा, फीरोजाबाद, शिकोहाबाद, सादाबाद, हाथरस, भरतपुर आदि रूटों पर बसों की कमी पड़ गई, जबकि रोडवेज अधिकारियों ने इन रूटों पर अतिरिक्त बसें लगाई थीं। आईएसबीटी पर ज्यादातर लोकल रूट की बसें हाईवे पर ही भर गईं। कमोवेश यही हाल बिजलीघर और ईदगाह बस स्टैंड पर देखने को मिला। शमसाबाद, फतेहाबाद, अकोला, किरावली, फतेहपुरसीकरी, रुनकता, खंदौली, बरहन, एत्मादपुर जैसे कस्बों में जाने वाली सवारियों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा। रोडवेज के एआरएम मोहनलाल ने बताया कि दोपहर तक बसें पर्याप्त संख्या में निकाली गई थीं। भीड़ को देखकर बसों की संख्या बढ़ा दी गई थी। दूसरी ओर, मथुरा, दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेनों में भी खासी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें