फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर: उत्कृष्ट प्रगति पर बीएलओ को किया सम्मानित

Mon, 24 Nov 2025 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो09कासगंज में बीएलओ को सम्मानित करते डीएम प्रणय सिंह ।स्रोत:सूचना विभाग
विज्ञापन
कासगंज। जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य तेजी से चल रहा है। भारत निर्वाचन आयोग ने हर विधानसभा में तीन बीएलओ को सम्मानित करने के निर्देश दिए हैं जो अपने बूथ का कार्य सर्वप्रथम डिजीटाइजेशन के साथ पूरा करेंगेे। इस योजना के अंतर्गत अमांपुर विधानसभा के बूथ संख्या 188 प्राथमिक विद्यालय सुजानपुर के बीएलओ जनगण सिंह ने एसआईआर का कार्य सर्वप्रथम पूर्ण कर दिया।
विज्ञापन

डीएम प्रणय सिंह ने बीएलओ जनगण सिंह के कार्य की सराहना की। उन्हें शॉल ओढ़ाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी के साथ ही एक स्मार्ट वॉच बीएलओ को दी गई। जनगण सिंह ने कार्य पूर्ण करने के तरीकों को बताया। कहा कि उन्होंने अपने बूथ क्षेत्र में मतदाताओं की उपलब्धता को देखते हुए कार्य पूर्ण किया, जिससे कार्य सुगमता से संपन्न हो सके। जिलाधिकारी ने जिले में एसआईआर कार्य में लगे सभी बीएलओ से आह्वान किया कि वे भी अपने लक्ष्य को समयबद्ध रूप से पूर्ण करें और एसआईआर अभियान को सफल बनाएं। इस दौरान सहावर एसडीएम एसएन त्रिपाठी, बीएसए सूर्यप्रताप सिंह ने भी बीएलओ के कार्य की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें