फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब, शाहगंज में नाला बंद है, सफाई न भई

विज्ञापन
सोमवार को मेयर को बोलो कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं को फोन पर सुनते मेयर नवीन जैन - फोटो : a
विज्ञापन
आगरा। मेयर साहब, दादाबाड़ी शाहगंज के सामने नाला बंद है। शिकायत करी, पर सफाई न भई। मीरा देवी की यह शिकायत सोमवार को ‘मेयर से बोलो’ कार्यक्रम में आई। मेयर नवीन जैन ने स्वास्थ्य अधिकारी से इसे नोट कर दो दिन के अंदर सफाई के लिए कहा। फोन पर ही मेयर ने मीरा देवी से कहा कि दो दिन के अंदर नाले की सफाई करा दी जाएगी।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी कार्यालय के सभागार में सोमवार अपराह्न तीन से चार बजे के बीच कार्यक्रम में लोगों ने मेयर से सीधे अपनी शिकायतें की। सबसे ज्यादा शिकायतें सीवर, सफाई, नाला चोक होने और स्ट्रीट लाइटें बंद होने की आईं। कुल 42 शिकायतें आईं। मौके पर निदान एक भी शिकायत का नहीं किया जा सका। मेयर ने समाधान के लिए दो से तीन दिन का वक्त दिया है। अपर नगर आयुक्त विनोद गुप्ता को उन्होंने समस्या का समाधान होने के बाद फीडबैक लेने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त विनोद गुप्ता, सहायक नगर आयुक्त अनुपम शुक्ला, चीफ इंजीनियर बीएल गुप्ता, संजय कटियार, जलकल जीएम आरएस यादव, केएनए रोहन सिंह, सीपी सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतवीर सिंह डागुर, पार्षद शरद चौहान, प्रदीप अग्रवाल, मुकुल गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

- खटीकपाड़ा में बंदरों का आतंक है। बच्चों को काट चुके हैं। इन्हें पकड़वाएं। - लज्जो, खटीकपाड़ा
- नई आबादी में तालाब में जलभराव है। पानी सड़ने से मच्छरों का आतंक है। - नरेंद्र कुमार, नई आबादी
- सीवर चैंबर टूट चुकेहैं। ढक्कन हैं नहीं, सीवर उफनने से गली में कीचड़ है। - इरफान, लोहामंडी
-सीवर लाइन क्षतिग्रस्त बताई और सड़क पर सीवर भरे होने से दुर्गंध आती है। -सुरेश सिंह, पथवारी
-एक माह से क्षेत्र में सफाई नहीं हो रही। यहां नाले बंद पड़े हुए हैं। - विजय कपूर, कैलाशपुरी मोड़
-टीचर्स कॉलोनी की स्नेहलता ने नाली न होने, कमला नगर के दीपक सिंह ने नाली की सफाई न होने, कबीर एन्क्लेव से हर्षित ने नाली बनवाने की मांग की। प्रतापपुरा से नगेंद्र खंडेलवाल ने नाली साफ न होने, प्रतापपुरा से ललित ने सीवर चोक होने की शिकायत की। प्रेम नगर के सोनू ने पानी की लाइन न होने, डॉ. भृूषण ने पानी की लाइन टूटने से जलभराव, जयपुर हाउस के दीपक नथनानी ने पानी न आने, रामनगर पुलिया के सुभाष दीक्षित ने 15 दिन से पानी न मिलने की शिकायत की। साकेत कॉलोनी के मधुर अग्रवाल, गढ़ी भदौरिया के महावीर अग्रवाल ने स्ट्रीट लाइटें बंद होने की शिकायत की।
42 शिकायतें मुझे मिली हैं। कुछ निर्माण की है, जिनके लिए बजट आने पर काम कराएंगे। सफाई, लाइट, सीवर, कचरा निस्तारण की शिकायतों का समाधान दो दिन के अंदर कराएंगे। अधिकारियों को शिकायतकर्ताओं केनाम और मोबाइल नंबर दिए हैं। वह खुद संपर्क करके समाधान करेंगे।
-नवीन जैन, मेयर
बीते सप्ताह की शिकायतों में प्रतापपुरा से अंकित खंडेलवाल की स्ट्रीट लाइन खराब होने, सूबेदार मेजर राजवीर सिंह, ओल्ड विजय नगर कालोनी के गिरीश गुप्ता की सीवर लाइन, सुलभ पुरम सिकंदरा के फतेह सिंह की पार्क के जीर्णोद्वार, केदार नगर के घनश्याम हेमलानी की लाइट खराब होने, आवास विकास सेक्टर 4 से जयप्रकाश सिंह की अतिक्त्रस्मण, टीवी टावर शमशाबाद रोड के दीपक कुमार की जलभराव की 30 लोगों की शिकायत का निदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें