फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आभूषणों की प्रदर्शनी: देशभर से जुटेंगे सराफा कारोबारी, 'चांदी कारोबार में आगरा एशिया की सबसे बड़ी मंडी'

Wed, 30 Aug 2023 04:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में तीन दिवसीय आभूषणों की प्रदर्शनी लगने जा रही है। इसमें देशभर से सराफा कारोबारी जुटेंगे। बताया गया कि चांदी कारोबार में आगरा एशिया की सबसे बड़ी मंडी है। 
विज्ञापन
ज्वेलरी की प्रदर्शनी देखती युवती (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी आगरा में चांदी के आभूषण की प्रदर्शनी का आयोजन 10 से 12 सितंबर को राज देवम रिसोर्ट फतेहाबाद रोड पर होने जा रहा है। प्रदर्शनी का पोस्टर विमोचन मंगलवार को सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने किया। प्रदर्शनी में देशभर के सैकड़ों कारोबारी एक मंच पर नजर आएंगे।

विज्ञापन


सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने बताया कि चांदी की आगरा एशिया में सबसे बड़ी मंडी है। इस बार आभूषण प्रदर्शनी में देशभर के सराफा मैन्यूफैक्चरर, होलसेलर और रीटेलर एक मंच पर आएंगे। उन्होंने बताया कि पायल, चेन, ब्रासलेट आदि का असंगठित सेक्टर होने की वजह से सही पहचान नहीं मिल पा रही है। 

यह भी पढ़ेंः- रक्षाबंधन पर सजे बाजार: चर्चा में साबुन, फेशियल और चॉकलेट राखी, घर पर बनीं इन राखियों की ऑनलाइन भी खूब डिमांड
विज्ञापन


इस प्रदर्शनी से देशभर के चांदी कारोबारियों को संगठित करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदर्शनी में 90 स्टॉल लगेगी, जिसमें आगरा की 45 स्टॉल होगी। ज्वैलरी बाने की 18 आधुनिक मशीनों का भी प्रदर्शन किया जाएगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- सेल्यूलॉइड टेप से बनाया फिंगर प्रिंट: 3 स्टेप में दिया चकमा, BSF परीक्षा में लगाई सेंध; खुलासा हुआ तो उड़े होश

ऑल इंडिया ज्वेलर्स एक्सपो के मनीष मौर्य ने बताया कि प्रदर्शनी से करीब 400 करोड़ रुपये के आर्डर मिलने की उम्मीद है। इस बार पारंपरिक व ट्रेंडी डिजाइनों पर जोर दिया गया है। पोस्टर विमोचन में मोहन रैपुरिया, अशोक कुमार, कुलभूषण गुप्ता, मुरली, विकास वर्मा, राजेश अग्रवाल, राम निवास गुप्ता, दीपांशु अग्रवाल आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें