फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने जन्मा दो सिर वाला बच्चा

Thu, 26 Nov 2015 01:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सीकरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर प्रसव के लिए आई एक महिला ने बुधवार को दो सिर वाले बच्चे को जन्म दिया। नवजात को देख स्वास्थ्यकर्मी और परिवारीजन अचंभित रह गए। जानकारी होने पर नवजात को देखने वालों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

ग्राम सहनपुर के नगला बंजारा निवासी रूपसिंह की पुत्री रजनी (25) की शादी बुलंदशहर निवासी राधेलाल के साथ हुई थी। रजनी पिछले चार माह से मायके में रह रही है। बुधवार को प्रसव पीड़ा होने पर उन्होंने सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां एएनएम अमनी और हेमलता ने दोपहर लगभग डेढ़ बजे सामान्य डिलीवरी कराई। पैदा हुए बच्चे के दो सिर देखकर स्वास्थ्यकर्मी अचंभित रह गए। उसके धड़ में मुख्य सिर से दाएं कंधे में एक मुंह और है। इसकी सूचना परिवारीजनों ने ससुराल में राधेलाल को दी। वहीं, जानकारी होने पर नवजात को देखने के लिए मौके पर भीड़ जमा हो गई। सीएचसी अधीक्षक डा. अजय विक्रम सिंह और डा. पियूष अग्रवाल ने नवजात को एसएन अस्पताल आगरा रेफर कर दिया। परिवारीजनों ने बताया कि रजनी की शादी तीन वर्ष पहले हुई थी। इनका एक बेटा और है। चिकित्सकों की माने तो विकृति के मामले हार्मोन की गड़बड़ी के कारण होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें