फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: अपार्टमेंट की पार्किंग और पार्क में निर्माण कार्य होता देख भड़क गए लोग, हंगामे के बाद पुलिस ने की कार्रवाई 

Fri, 04 Mar 2022 09:50 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

 सिकंदरा स्थित गनपति किंग्स काउंटी अपार्टमेंट का ये पूरा मामला है। यहां के रहने वाले लोगों ने बिल्डर पर पार्किंग और पार्क पर कब्जे की कोशिश करने का आरोप लगाया है। 
 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदरा स्थित गनपति किंग्स काउंटी अपार्टमेंट में बृहस्पतिवार को हंगामा हो गया। आवंटियों ने आरोप लगाया कि गनपति इन्फ्रास्ट्रक्चर एवं डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड के निदेशक पार्किंग और पार्क की जमीन पर अवैध कब्जा कर रहे हैं। इसकी जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। बिल्डर का कहना है कि आरोप गलत हैं। वह अपनी जमीन पर दीवार बनवा रहे हैं।

निर्माण कार्य रुकवाने के लिए एकजुट हुए लोग

गनपति किंग्स काउंटी के रहने वाले दीपक गोयल, बृजेश वर्मा, राधे श्याम आदि ने बताया कि अपार्टमेंट में 126 फ्लैट हैं। वर्ष 2015 में कब्जे दिए गए थे। अपार्टमेंट के कॉलोनी पार्क एवं पार्किंग स्थल पर गनपति इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड के निदेशक निर्माण कार्य करा रहे हैं। इस संबंध में एक आदेश की काॉपी भी दिखाते हैं। बृहस्पतिवार को निर्माण कार्य की जानकारी मिलने पर आवंटी एकजुट हो गए। उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये कहना है बिल्डर का  

उधर, बिल्डर निखिल अग्रवाल ने बताया कि गणपति किंग्स काउंटी से लगी जिस भूमि पर निर्माण कराया जा रहा है, वह राजस्व विभाग में हमारे स्वामित्व में है। सोसायटी में रहने वाले कुछ अराजकतत्व जमीन पर जबरदस्ती कब्जा करना चाहते हैं। इस जमीन पर दीवार बनाई जा रही है। कोर्ट से किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं होने देने का आदेश पुलिस को भी दिया गया है। अब वो जिला प्रशासन के अधिकारियों से शिकायत करेंगे। 

अवैध निर्माण की मिली थी शिकायत

थाना प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह का कहना है कि आवंटियों ने अवैध निर्माण की शिकायत की थी। इस पर पुलिस पहुंची थी। बिल्डर ने कोर्ट का आदेश दिखाया है। इस संबंध में जिला प्रशासन से रिपोर्ट ली जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें