फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सुपर ओवर में श्रीराम क्रिकेट क्लब ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। विधायक खेल स्पर्धा के तहत सोमवार को दो मैच खेले गए। इसमें चौधरी और श्रीराम क्रिकेट क्लब ने जीत दर्ज की। इस दौरान श्रीराम क्लब और समाजवादी क्रिकेट क्लब उदयपुर के बीच मैच टाई होने पर सुपर ओवर खेला गया। इसमें श्रीराम क्लब की टीम जीती।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का पहला मैच स्वतंत्रता सेनानी क्रिकेट क्लब जामपुर और चौधरी क्रिकेट क्लब नगला दुर्ग सिंह के बीच हुआ। नगला दुर्ग सिंह की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 131 रन बनाए। जवाब में जामपुर की टीम 117 रन ही बना सकी। दूसरा मैच समाजवादी क्रिकेट क्लव उदयपुर और श्रीराम क्रिकेट क्लब तिहैया के बीच हुआ । जिसमें तिहैया की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 117 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उदयपुर की टीम भी 117 रन ही बना सकी।
मैच टाई होने पर दोनों टीमों के बीच सुपर ओवर खेला गया। इसमें उदयपुर की समाजवादी क्रिकेट क्लव ने पहले खेलते हुए 6 रन बनाए। श्रीराम क्रिकेट क्लव की टीम ने लगातार दो चौके लगाकर मैच जीत लिया। मौके पर संजय सिकरवार, शिवम राठौर, प्रतीक चौहान, बॉबी यादव प्रधान, नरेंद्र पाल सिंह, कपिल ठाकुर, जगमोहन तोमर, आशीष तोमर, पवन ठाकुर, मोनू ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें