फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नाला खुदाई में लापरवाही बरती, ठेकेदार पर 50 हजार रुपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। यमुनापार स्थित टेढ़ी बगिया से कालिंदी विहार के बीच 100 फुटा रोड पर नाला निर्माण के दौरान फर्नीचर के शोरूम की दीवार गिर गई थी। इस मामले में निगम ने ठेकेदार पर 50 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। साथ ही उसे कारोबारी को हुए नुकसान की भरपाई के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

टेढ़ी बगिया क्षेत्र में होने वाले जलभराव से लोगों को मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से निगम ने 100 फुटा रोड पर नाले का निर्माण करा रहा है। रविवार दोपहर खुदाई के दौरान एक फर्नीचर शोरूम की दीवार गिर गई। शोरूम का आगे का हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शटर बंद कर रहा कर्मचारी जुबैर नाले में गिरते-गिरते बचा।
शोरूम में रखा कांच, लाइटिंग, अलमारी, ड्रेसिंग टेबल, ऑफिस कुर्सी, सोफा समेत अन्य सामान नाले में गिर गया। शोरूम मालिक पवन बघेल ने पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल और थाने में शिकायत दर्ज कराई। दावा कि घटना की वजह से 9 से 10 लाख का नुकसान हुआ है। घटना के बाद नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने जांच के आदेश दिए थे। अभियंताओं की जांच के बाद नगर आयुक्त ने अब ठेकेदार पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

पहले भी ढह चुका है दुकान और ढाबे का हिस्सा
यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले 14 अक्तूबर को ओम वाटिका के पास बिल्डिंग मटेरियल की दुकान खुदाई के दौरान नाले में ढह गई थी, जिसमें दुकानदार बिजेंद्र चौधरी ने करीब चार लाख रुपये का नुकसान बताया था। इसके बाद 17 अक्तूबर की रात लगभग नौ बजे ट्रांस यमुना थाने के पास अमरदीप ढाबा का अगला हिस्सा भी भरभराकर ढह गया था। हालांकि उस समय अंदर मौजूद कारीगर और संचालक का भाई सुरक्षित बाहर निकल आए थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें