फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खेरागढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

विज्ञापन
फोटो 3खेरागढ़ मेंकलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
विज्ञापन
खेरागढ़। कस्बा के सैंया रोड स्थित तहसील मुख्यालय के सामने श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन बुधवार को प्रारंभ हो गया। कथा के शुभारंभ से पूर्व कस्बे में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में बालिकाएं और महिलाएं सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं। भक्ति गीतों और जयकारों के बीच निकली इस यात्रा से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में रंग गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा का स्वागत किया। कथा व्यास आचार्य भूदेव शास्त्री ने अपने श्रीमुख से किया। कथा के परीक्षित रामदास सिकरवार हैं। कथा का आयोजन खाटू श्याम बाबा के अनन्य भक्तों की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन


आंधी में तहस नहस हुआ पंडाल, फिर भी बही भागवत कथा की बयार
बाह। कचौराघाट के कैलाशनी माता मंदिर पर मंगलवार को आंधी, बारिश में भागवत पंडाल तहस नहस हो गया था। पांडाल नष्ट होने के बाद भी बुधवार को भागवत कथा में धर्म और अध्यात्म की बयार बही। आचार्य अभिषेक पुरोहित ने कृष्ण जन्म की भागवत कथा सुनाई। कहा कि द्वापर युग में राजा उग्रसेन के घर कंस के रूप में जन्म लिया। जब कंस के पापों से धरती मां व्याकुल हुई, तब भगवान नारायण ने कृष्ण अवतार लेकर पृथ्वी को पाप मुक्त करने का संकल्प लिया। नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की आदि भजनों के बीच कृष्ण जन्म का उत्सव मनाया गया। आयोजक महंत कुलदीप सिंह उर्फ प्रवीन ने बताया कि भागवत कथा का विधवत आयोजन जारी रहेगा। भगवान की कृपा से आंधी और बारिश में पांडाल ध्वस्त होने के बाद भी बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें