फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: केंजरा मार्ग की सड़क कटी, बह रहा पानी

विज्ञापन
बाह केंजरा मार्ग की सड़क कटी, बह रहा पानी
विज्ञापन
बाह। केंजरा मार्ग पर सड़क के कटान और गड्ढों का लोक निर्माण विभाग ने संज्ञान लिया है। जल्द ही समाधान का आश्वासन दिया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बाह से केंजरा तक बने मार्ग पर कई जगह पर गड्ढे हो गए हैं, सन्नपुरा के पास सड़क कट गई है। कटी सड़क पर गंदा पानी बह रहा है। जिससे सड़क क्षतिग्रस्त होने के साथ ही हादसे का खतरा बढ़ गया है। आगरा इटावा स्टेट हाइवे से केंजरा मार्ग के जोड़ पर सड़क पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। मामले को भाजपा कोर कमेटी के सदस्य पवन भदौरिया ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के सामने उठाया है। जेई गंतेश कुमार ने बताया कि अनुबंध कर्ता को सड़क दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। एक दो दिन में समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें