फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्माष्टमीः द्वारिकाधीश मंदिर में रत्न जड़ित पोशाक धारण करेंगे ठाकुरजी, यह है दर्शन का समय

Fri, 23 Aug 2019 02:34 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
सोने चांदी के हिंडोले में विराजमान में ठाकुर द्वारिकाधीश( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर द्वारिकाधीश का आंगन देशी विदेशी फूलों से सजाया जाएगा। मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां जोरों पर चल रहीं हैं। योगीराज भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में उनके जन्म उत्सव को लेकर उल्लास छाया हुआ है। ब्रज के प्राचीन द्वारिकाधीश मंदिर में इस उत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। 
विज्ञापन


मंदिर में आकर्षक सजावट के साथ ही सजाया जा रहा है। इसी के साथ द्वारिकाधीश मंदिर को रजनीगंधा, चंपा, चमेली, गुलाब, मोगरा के साथ जरबेरा, आर्किट, एंथोलियान आदि विदेशी फूलों से सजाया जाएगा।

मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि भगवान कृष्ण के जन्मदिवस को पुष्टिमार्ग के संप्रदाय में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। मंदिर में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। मंदिर को लाइटिंग से सजाया जा रहा है, कई प्रकार के फूल मंगाए गए हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

24 अगस्त को प्रात: 6:15 पर मंगला दर्शन 6:30 बजे भगवान का पंचामृत अभिषेक के दर्शन और प्रात:काल 9 बजे शृंगार के दर्शन होंगे। सायंकाल 7:30 बजे उत्थापन के दर्शन खुलेंगे। इसके बाद 10 बजे पहली झांकी खुलेगी। 11:45 पर ठाकुर जी के जन्म के दर्शन होंगे। 25 अगस्त को प्रात: 10 बजे नंद महोत्सव के दर्शन का आयोजन होगा।

मंदिर की सेवा पूजा के लिए कांकरोली की तृतीय पीठाधीश्वर गिरधर लाल जी महाराज को दायित्व दिया तभी से आज तक इस मंदिर की सेवा पूजा पुष्टीयमार्गीय संप्रदाय के अनुसार होती हैं। वर्तमान में मंदिर के ब्रजेश कुमार महाराज ब्रह्मर्षि कांकरोली नरेश के द्वारा मंदिर के सभी कार्यक्रमों का निर्धारण तथा युवराज डॉ. वागीश कुमार महाराज निर्देशन में किया जाता हैं। 

रत्न जड़ित स्वर्ण आभूषण धारण करेंगे राजाधिराज
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर ठाकुर द्वारिकाधीश के विशेष शृंगार किया जाएगा। 24 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी वाले दिन मंदिर में सुबह ही उत्सव का माहौल रहेगा।

प्रात: दस बजे शृंगार की झांकी में ठाकुर जी को 100 वर्ष से भी अधिक प्राचीन रत्न जड़ित आभूषणों से सजाया जाएगा। इन आभूषणों में ठाकुर जी के अद्भुत हार, मुकुट, बाली, माला आदि है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें