फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मस्थान ईदगाह प्रकरण: कोर्ट कमीशन के मुद्दे पर हुई सुनवाई, सुरक्षित रखा आदेश

Fri, 22 Jul 2022 06:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में ईदगाह के कोर्ट कमीशन व वरिष्ठ अधिवक्ता नियुक्त करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। इस प्रकरण में एडीजे सप्तम ने सुनवाई की।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह प्रकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह प्रकरण में अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा कोर्ट कमीशन के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता नियुक्त करने के लिए जिला जज की अदालत में दिए गए प्रार्थना पत्र पर एडीजे सप्तम की अदालत में सुनवाई हुई। न्यायाधिकारी संजय चौधरी द्वारा निर्णय को सुरक्षित रखा है। उधर, एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह व राजेंद्र माहेश्वरी ने सिविल जज सीनियर डिवीजन से आदेश प्राप्त करने के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र दिया है।

विज्ञापन


अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में ईदगाह के कोर्ट कमीशन व वरिष्ठ अधिवक्ता नियुक्त करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। अदालत द्वारा अग्रिम तारीख लगाए जाने पर पक्षकार ने जिला जज राजीव भारती की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया। जिला जज की अदालत से प्रार्थना पत्र सुनवाई के लिए शुक्रवार को एडीजे सप्तम संजय चौधरी की अदालत में गया। एडीजे सप्तम ने सुनवाई की।  पक्षकार के अधिवक्ता देवकीनंदन शर्मा व दीपक शर्मा ने बताया कि अदालत ने प्रार्थना पत्र पर सुनवाई की। सुनवाई के बाद आदेश को रिजर्व कर लिया है।

आदेश की प्रति प्राप्त करने के लिए किया आवेदन

ठाकुर केशवदेव प्रकरण में सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत द्वारा सुनवाई के बिंदु पर दिए गए निर्णय की प्रति प्राप्त करने के लिए अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह  व राजेन्द्र माहेश्वरी ने अदालत में आवेदन दिया। बता दें बृहस्पतिवार को अदालत ने केस के स्थायित्व के मुद्दे पर 25 जुलाई से प्रतिदिन सुनवाई का आदेश दिया है। पक्षकार अधिवक्तागण का कहना है कि वह इस आदेश के प्रत्युत्तर में जिला जज की अदालत में रिवीजन दाखिल करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें