फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra : श्री डोरीलाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति वितरण कल, कार्यक्रम आंबेडकर विवि सभागार में

Sat, 18 Nov 2023 05:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

कार्यक्रम डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित जेपी सभागार में पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगा। 
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला फाउंडेशन और विकलांग सहायता संस्था आगरा शाखा की ओर से श्री डोरीलाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति वितरण समारोह का आयोजन 19 नवंबर (कल) को होगा। कार्यक्रम डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित जेपी सभागार में पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगा। 

विज्ञापन


संस्थापक सचिव डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में 18 राज्यों से 100 से अधिक जिलों के 131 मेधावियों को 22 लाख रुपये से अधिक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। अभी तक बीते 9 साल में करीब 1000 मेधावियों को 1.5 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति वितरित की जा चुकी है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशु रानी होंगी। 

सचिव अनिल अग्रवाल ने बताया कि मेधावियों के ठहरने की व्यवस्था राजामंडी रेलवे स्टेशन के पास सुंदरलाल जैन धर्मशाला (0562-24003516, 7409950024) और लोहामंडी रेलवे पुल के पास श्याम होटल (0562-2854633) में की गई है।
विज्ञापन


ये जानकारी मेल और मोबाइल के जरिये मेधावियों को भेजी जा चुकी है। संस्था भोजन व्यवस्था के अतिरिक्त और बस-रेल के स्लीपर क्लास के टिकट दिखाने पर दोनों ओर का किराया भी उपलब्ध कराएगी। छात्र-छात्राएं अपने साथ एक सहायक भी ला सकते हैं। 

संस्थापक सचिव डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने सभी दानदाताओं और शहर के गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर दिव्यांग मेधावियों को प्रोत्साहित करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें