फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ताजनगरी में पीने के पानी की किल्लत, रोकी गई गंगाजल की आपूर्ति; तीन दिन से संकट जारी

Thu, 19 Sep 2024 08:44 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

ताजनगरी में पीने के पानी की किल्लत बनी हुई है। गंगाजल की आपूर्ति रोकी गई है। इसके कारण तीन दिन से संकट जारी है। 
विज्ञापन
आगरा में पीने के पानी की किल्लत, समर्सिबल से पानी भरते लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में शहर में दो दिन से चल रहा पानी का संकट गहरा गया है। बृहस्पतिवार को भी गंगाजल की आपूर्ति नहीं हो पाएगी। बुलंदशहर के पालड़ा फॉल में गेट की मरम्मत के कारण आगरा की जलापूर्ति रोकी गई है। बुधवार को पितृपक्ष के पहले ही दिन लोग पानी के लिए परेशान रहे। पड़ोसियों से पानी मांगकर श्राद्ध और तर्पण करना पड़ा।

विज्ञापन


जलकल विभाग के सचिव अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि बुलंदशहर के पालड़ा फाल से पर्याप्त गंगाजल न मिलने के कारण जलापूर्ति प्रभावित हुई है। सिकंदरा में 144 एमएलडी एमबीबीआर प्लांट चलाकर यमुना जल देने का प्रयास किया गया, लेकिन इससे प्रेशर कम रह गया। 
 

सिंचाई विभाग पालड़ा में गेट की मरम्मत का काम कर रहा है। इसलिए बृहस्पतिवार को भी पानी का संकट बना रहेगा। बृहस्पतिवार शाम तक गंगाजल मिलने के आसार हैं, लेकिन जोनल पंपिंग स्टेशनों के जलाशय और टंकियों के खाली होने के कारण इन्हें भरने में वक्त लगेगा। ऐसे में शुक्रवार का ही पानी घरों तक पहुंच पाएगा।
 

18 घंटे का समय पालड़ा से पानी आने में लगेगा

जलकल विभाग के सचिव अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि गेट की मरम्मत का काम रात पूरा हो जाएगा। उसके बाद जलापूर्ति होगी। पालड़ा से आगरा तक पानी आने में कम से कम 18 घंटे का समय लग जाता है। इस कारण शुक्रवार को ही लोगों को पानी मिलेगा। 
 

दो दिन तक पानी न मिलने से परेशान पीपलमंडी क्षेत्र के पार्षद रवि माथुर ने बताया कि पालड़ा के संपर्क में अधिकारी नहीं है। एक एक करके दिन बढ़ा रहे हैं। एक बार में क्यों नहीं बताते कि तीन दिन तक पानी नहीं मिलेगा। लोहामंडी निवासी पार्षद शरद चौहान ने कहा कि टैंकरों की व्यवस्था भी जलकल अधिकारी नहीं कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

इन नंबरों से करें टैंकर के लिए संपर्क

  • टोल-फ्री नंबर 1800-2702722
  • कंट्रोल रूम न.-8192095401
  • व्हाट्सएप नंबर-8192095212
  • विनीत चौधरी 8192095732

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें