फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के शक में 13 वर्षीय बच्चे को पहले उल्टा लटकाकर पीटा, फिर करंट लगाया

Sat, 18 Aug 2018 06:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
मैनपुरी के करहल में एक दलित बच्चे को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। सुभाष गेट निवासी बच्चे को चोरी के शक में एक दुकानदार ने पहले उसे उल्टा लटकाकर पीटा, फिर करंट लगाया। 
विज्ञापन


पीड़ित बच्चे की मां शनिवार को थाने पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही जांच शुरू कर दी है। उधर, वारदात के बाद आरोपी दुकानदार मौके से भाग गया है।

मोहल्ला बाग वृंदावन निवासी 13 वर्षीय जितेंद्र सुभाष गेट स्थित मोहम्मद असलम की दुकान पर काम करता था। कुछ दिन पहले उसे स्कूल न आने पर डांट पड़ी। इसके बाद वो रोजाना स्कूल जाने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बेरहमी से की पिटाई

लगातार तीन दिनों तक जितेंद्र जब दुकान पर नहीं पहुंचा तो दुकानदार को उस पर चोरी कर ले जाने का शक हुआ। पीड़ित की मां ने बताया कि शनिवार सुबह आरोपी युवक आया और उनके बेटे को दुकान पर ले गया। 

आरोप है कि दुकान पर ले जाकर उसे रस्सी से पैर बांध कर उल्टा लटका दिया। इसके बाद तार से उसकी बेरहमी से पिटाई की। बच्चा चीखता रहा, लेकिन आवाज दुकान के बाहर नहीं पहुंच सकी। 

परिजनों का यह भी आरोप है कि पिटाई के दौरान दुकानदार ने बच्चे को करंट भी लगाया। इससे वो बुरी तरह से जख्मी हो गया। मारपीट के बाद घायल बच्चा घर पहुंचा तो परिजन हालत देखकर दंग रह गए। 

पीड़ित ने परिजनों को आपबीती सुनाई। घटना की जानकारी होने पर परिजन थाने पहुंचे और आरोपी दुकानदार के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस आरोपी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर जांच में जुट गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें