फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: महिलाओं को ग्राहक समझने की भूल कर बैठा दुकानदार, सच पता चला तो उड़ गए होश; ऐसे पकड़ी गईं शातिर चोर

Thu, 18 Jul 2024 10:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

साड़ियां खरीदने के बहाने पांच महिलाएं दुकान पर आईं थीं। उनके पास एक बोरी भी थी। साड़ियां दिखाने के दौरान इन महिलाओं ने बोरी में साड़ी रखना शुरू कर दिया। दुकान से जाते समय दुकानदार को शक हो गया, जिसके बाद इनकी चोरी पकड़ी गई। 
 
विज्ञापन
महिला चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में साड़ी की दुकान पर ग्राहक बनकर आईं महिलाओं ने ऐसा कांड कर दिया कि दुकानदार के होश उड़ गए। वो पीछा करते हुए उनके पीछे-पीछे पहुंचा। उनके हाथ से बोरी छीनी और उसे खोलकर देखा तो हैरान रह गया। इस बोरी में तीन साड़ियां मिलीं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी पांच महिलाओं को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन




 
Trending Videos

कोतवाली नगर के प्रमुख बाजार बाबूगंज में साड़ी की दुकान पर पांच महिलाएं ग्राहक बनकर आईं थीं। इन महिलाओं ने कई साड़ियां देखीं। बाद में ये कहकर वहां से निकल गईं कि कोई भी साड़ी पसंद नहीं आई है। ये महिलाएं एक बोरी साथ में लाई थीं। 

 
विज्ञापन

दुकानदार को इन महिलाओं पर शक हुआ, तो उसने पीछा करना शुरू कर दिया। मेडिकल कॉलेज के गेट पर उसने इन महिलाओं को रोक लिया। बोरी की तलाशी ली तो उसमें से तीन साड़ियां बरामद हुईं। पीड़ित की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इन महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें