फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे लाइन किनारे मिला जूता कारीगर का शव, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र स्थित सोंठ की मंडी में रेलवे लाइन पर बृहस्पतिवार सुबह किशोरपुरा निवासी जूता कारीगर राजा (50) का शव मिला। परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया। शाम को पोस्टमार्टम के बाद किशोरपुरा पुलिया पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। पीड़ित परिजनों ने तीन नामजद के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

सुबह तकरीबन पौने आठ बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि ट्रांसपोर्ट नगर के पास सोंठ की मंडी पर रेलवे लाइन के किनारे एक व्यक्ति की लाश पड़ी है। इस पर थाना हरीपर्वत पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान गली संख्या एक, किशोरपुरा निवासी राजा (50) के रूप में हुई। घटना की जानकारी पर परिजन आ गए।
मृतक के बेटे अरुण ने पुलिस को बताया कि पिता को बृहस्पतिवार सुबह छह बजे बस्ती के कुछ लोग घर से बुलाकर ले गए थे। दो घंटे बाद उनका शव सोंठ की मंडी स्थित रेलवे लाइन के किनारे पड़ा मिला। उनकी हत्या करके शव को फेंका गया है, जिससे घटना हादसा प्रतीत हो। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। शाम को परिजनों ने किशोरपुरा पुलिया पर शव रखकर हंगामा किया। जाम भी लगा दिया। सूचना पर सीओ लोहामंडी अर्चना सिंह पहुंच र्गईं। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ही परिजन शव लेकर गए।
विज्ञापन

अरुण ने पुलिस को बताया कि जो लोग पिता को घर से बुलाकर ले गए थे, उनसे विवाद चल रहा है। उन्होंने एक साल पहले परिजनों के खिलाफ गलत मुकदमा दर्ज कराया था। इस मुकदमे में राजीनामा करने के एवज में एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। छह दिसंबर को उनके घर पर हमला बोला गया था। घर में तोड़फोड़ और महिलाओं से मारपीट की थी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। उन्होंने थाना पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। रिश्वत मांगने का भी आरोप लगाया।
सीओ लोहामंडी अर्चना सिंह ने बताया कि परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। मृतक की पत्नी विमलेश ने तीन नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ हत्या और साक्ष्य नष्ट करने के आरोप में तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें