फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपल मंडी में कपड़ा शोरूम में दस लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। थाना छत्ता के पीपल मंडी स्थित पंकज अग्रवाल के कपड़ा शोरूम को बुधवार रात को चोरों ने निशाना बनाया। छत तोड़कर घुसे चोर काउंटर में रखे दस लाख रुपये चोरी करके ले गए। सीसीटीवी की डीवीआर भी बंद कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। क्षेत्र मेें लगे सीसीटीवी फुटेज चेक की जा रही हैं।
विज्ञापन

पंकज अग्रवाल विजय नगर कॉलोनी के रहने वाले हैं। बृहस्पतिवार सुबह चोरी का पता चला। काउंटर की अलमारी का लॉक टूटा हुआ था। इसकी जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। शोरूम चार मंजिला है। चोर रस्सी लगाकर छत पर चढ़े थे। छत को तोड़ दिया था। पुलिस ने सीसीटीवी के फुटेज चेक करना चाहा। मगर, चोर डीवीआर भी बंद करके गए थे। इस कारण पुलिस को फुटेज नहीं मिल सके हैं। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। चोरों की धरपकड़ के लिए टीम को लगाया है।
पुलिस ने चोरों का पता करने के लिए बाजार में लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले हैं। हालांकि कोई नजर नहीं आया है। व्यापारी ने पुलिस को बताया कि दस लाख रुपये उनके कई दिन के व्यापार के थे। वह रकम को बैंक में जमा करने वाले थे। इससे पहले ही चोरी हो गए। आशंका है कि चोरी की वारदात किसी जानकार ने की हो। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें