आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर 9 जुलाई की देर रात उन्नाव के पास प्राइवेट बस की दुर्घटना में 18 यात्रियों की जान गई थी। बस अनफिट थी, इसी बस स्वामी की 29 अन्य अनफिट बसें भी सड़कों पर दौड़ रही हैं। जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दी है। साथ ही फिरोजाबाद में पंजीकृत बसों की फिटनेस कराने के लिए नोटिस भेजा जा रहा है।
Unnao Accident
- फोटो : अमर उजाला
सीतामढ़ी से दिल्ली जा रही बस टैंकर से टकराने पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। दुर्घटना वाली बस के नंबर से संभागीय परिवहन विभाग में जांच की गई। चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। जो बस टैंकर से टकराई उसका रजिस्ट्रेशन किरन चंद जैन निवासी जोधपुर राजस्थान के नाम है। इनके नाम से फिरोजाबाद में 28 और मैनपुरी में 4 बसों का रजिस्ट्रेशन है।
Unnao Accident
- फोटो : अमर उजाला
इन 32 बसों में से सिर्फ 3 बसों के कागज और फिटनेस ठीक मिले। आरटीओ (प्रवर्तन) एके सिंह ने बताया कि किरनचंद जैन के नाम से करीब 32 बसों का रजिस्ट्रेशन मंडल में होना मिला है। 3 बसों की फिटनेस कराई जा रही है और अन्य बसों की पिछले दो साल से कोई फिटनेस नहीं कराई गई। जानकारी मिली है कि बस स्वामी जैन की मृत्यु हो चुकी है। अब इन बसों का संचालन किसके हाथ में है, यह सवाल अनुत्तरित है। अनफिट 29 बसों के बारे में नोटिस जारी की गई है।
Unnao Accident
- फोटो : अमर उजाला
बिना मालिक के नहीं मिलता परमिट
संभागीय परिवहन विभाग में वाहन मालिक के नाम से परमिट जारी होता है। वाहन स्वामी की मृत्यु होने के बाद वाहन को दूसरे के नाम ट्रांसफर किया जाता है। उसके बाद परमिट मिलता है। बिना परमिट के बसें एक से दूसरे राज्य में दौड़ रही हैं और संबंधित अधिकारी बेपरवाह बने हुए हैं।