फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानून पर शिवपाल का कड़ा रुख बरकरार, कहा-निजीकरण को मिलेगा बढ़ावा, किसानों का होगा अहित

Sun, 14 Mar 2021 07:41 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा

सार

  • प्रसपा पूरे प्रदेश में कृषि कानूनों का विरोध कर रही है
  • भाजपा सरकार कई विभागों का निजीकरण पूंजीपतियों के हाथों कराने जा रही है
विज्ञापन
एटा में एक शादी समारोह में आए शिवपाल मीडिया से बातचीत के दौरान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने एटा में रविवार को पीडल्ब्यूडी गेस्ट हाउस में कहा कि भाजपा सरकार ने कृषि कानून लाकर निजीकरण को बढ़ावा दिया है। इससे किसानों का अहित होगा। प्रसपा नेता एक निजी शादी समारोह में रविवार को हेलीकॉप्टर से शिरकत करने आए थे। 
विज्ञापन


कृषि कानूनों का विरोध जारी
प्रसपा के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव करीब पौने चार बजे पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में हेलीकॉप्टर से उतरे और इसके बाद मनोरमा यादव के पुत्र की शादी समारोह स्थल देवी वाटिका में पहुंचे। यहां पर शादी समारोह में शिरकत करने के बाद पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचकर प्रेसवार्ता की। शिवपाल सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रसपा पूरे प्रदेश में कृषि कानूनों का विरोध कर रही है, इसके लिए लगातार सभाएं की जा रहीं हैं और यह कृषि कानून किसान विरोधी हैं। 

देश खोखला हो रहा है
भाजपा सरकार कई विभागों का निजीकरण पूंजीपतियों के हाथों कराने जा रही है इससे देश खोखला हो रहा है। भाजपा सरकार ने कोरोना काल में लोगों को बहुत परेशान किया और दूरदराज में कार्य कर रहे लोगों को पैदल ही हजारों किमी की यात्राएं करनी पड़ीं। जनता चुनाव में भाजपा से इसका जवाब लेगी। कहा कि प्रसपा का संगठन गांव-गांव में काम कर रहा है। आगामी चुनाव में संगठन का किसी पार्टी में विलय नहीं किया जाएगा। इस मौके पर प्रसपा जिलाध्यक्ष अशरफ हुसैन उर्फ काले सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें