फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन में बोले शिवपाल यादव: अखिलेश को आशीर्वाद लेना है तो हमारे पास आएं, हम माफ करेंगे

Tue, 12 Oct 2021 10:30 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा

सार

सपा से गठबंधन के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि राजनीति में हमेशा संभावनाएं रहती हैं। उन पर हमेशा नेताजी (मुलायम सिंह यादव) का आशीर्वाद रहा है और रहेगा। उन्होंने कहा कि अखिलेश को आशीर्वाद लेना हो तो चाचा के पास आएं, उन्हें माफ करेंगे।  
विज्ञापन
प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने मंगलवार को मथुरा के वृंदावन से सामाजिक परिर्वतन यात्रा की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने अपने भतीजे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लेकर ऐसा बयान दिया, जिससे चाचा-भतीजे के फिर एक होने के कयास शुरू हो गए। 

विज्ञापन


सामाजिक परिर्वतन यात्रा को शुरू करने से पहले शिवपाल यादव पत्रकारों से रूबरू हुए। अखिलेश यादव की विजय यात्रा के सवाल उन्होंने कहा कि अगर अखिलेश उनका आशीर्वाद लेना चाहते हैं तो वह चाचा के पास आएं, चाचा उनको जरूर माफ करेंगे। आप भी हमारा संदेश उन तक पहुंचा दीजिए।

संबंधित खबर- UP News: शिवपाल यादव के रथ पर सवार हुए कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम, नए राजनीतिक समीकरण के संकेत
विज्ञापन


शिवपाल ने चुनावी शंखनाद से पहले ने ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना, देहरी पूजन के बाद आरती की। इसके बाद वह प्रेम मंदिर के निकट से परिवर्तन रथ पर पहुंचे तो सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के सलाहकार संत प्रमोद कृष्णम पहुंच गए। उन्होंने प्रसपा प्रमुख को गदा भेंट करते हुए शुभकामनाएं दीं।



प्रमोद कृष्णम और शिवपाल के मिलन से कई मायने
शिवपाल सिंह यादव और कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम के मिलन से कई मायने निकाले जा रहे हैं। प्रमोद ने शिवपाल का आशीर्वाद ही नहीं बल्कि सामाजिक परिवर्तन रथ पर सवार भी हुए। इस रथ में दोनों नेताओं के बीच काफी देर वार्ता चली। इसको लेकर राजनैतिक गलियारों में चर्चाएं शुरू हो गईं।

विज्ञापन

विधानसभा की सभी सीटों पर लडे़ंगे चुनाव : आदित्य यादव
प्रसपा के महासचिव व शिवपाल के बेटे आदित्य यादव ने कहा कि सपा से समझौते का पता आने वाले समय में चल जाएगा। प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, व्यापारियों एवं किसानों की खराब हालत को देखते हुए यह सामाजिक परिवर्तन यात्रा निकाली गई है। पार्टी विधानसभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 

उन्होंने कहा कि प्रसपा की यात्रा 27 नवंबर को समाप्त होगी। वहीं मौलाना अंसार रजा ने कहा कि प्रदेश में हालात बेहद खराब हैं। अल्पसंख्यकों के साथ दोहरा व्यवहार हो रहा है। जगदीश नौहवार ने परिवर्तन यात्रा के लिए 51 लाख का चेक भी शिवपाल को दिया। सैकड़ों गाड़ियों के कारण कई जगह रास्ता जाम हो गया। वृंदावन पुलिस को भारी कसरत करनी पड़ी। 

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है रथ
प्रसपा की रथ यात्रा के लिए बस को तैयार किया गया। इसमें छह सीट हैं। खाने पीने के लिए एक मिनी मेस भी है। सभाओं के लिए बस में लिफ्ट भी लगाई गई है। सुरक्षा के नजरिये से सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। बस में आराम करने के लिए बेड भी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें