जमीन बेचकर भाई को दे दिए थे रुपये
एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि सुल्तान ने पिता की हत्या रात 12 बजे लोहे की रॉड से करना कबूल किया। इसके पीछे वजह बताई कि पिता से उसका मनमुटाव चल रहा था। पिता उसकी बात नहीं मानते थे। अपने भाई विजय पर विश्वास करते थे। लाखन सिंह ने 16 लाख रुपये में अपनी जमीन बेची थी।
सुल्तान सिंह ने जमीन बेचने से मना किया था। मगर, लाखन ने बात नहीं मानी। जमीन बेचकर मिली रकम भी भाई को दे दी, जबकि विजय के हिस्से के आठ लाख रुपये ही थे। सुल्तान छह लाख रुपये का बैंक का लोन चुकाना चाहता था।
इसलिए पिता से आठ लाख रुपयों में से छह लाख रुपये बैंक का लोन चुकाने की कह रहा था। मगर, लाखन ने ऐसा नहीं किया। उधर, विजय ने आठ लाख रुपये लाखन को वापस कर दिए थे। मगर, इनमें से भी सुल्तान को कुछ नहीं मिला था। इस बात से सुल्तान खफा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लोहे की रॉड बरामद कर ली।