फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजे से दूर होकर छलका 'चाचा' शिवपाल यादव का दर्द, कहा- साथ होते तो कई राज्यों में बनती सरकार

Fri, 05 Feb 2021 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
मथुरा आए शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री शिवपाल यादव ने कहा कि यदि अखिलेश यादव हमसे अलग नहीं हुए होते तो कई राज्यों में हमारी सरकार होती। हम भाजपा और योगी की बी टीम नहीं हैं, जो लोग आरोप लगा रहे हैं वह खुद ऐसे हैं। भाजपा के कार्यों की आलोचना करते हुए प्रसपा अध्यक्ष ने कहा कि योगी और मोदी ने जनता का भला नहीं किया है। 
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें- सीटीईटी पेपर लीक मामला : एसटीएफ को मिली कामयाबी, मास्टरमाइंड विकास यादव प्रतापगढ़ से पकड़ा


शिवपाल यादव गुरुवार को ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट के आवास पर पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी किसान आंदोलन का समर्थन करती है। जल्द ही भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत को धरनास्थल पर जाकर समर्थन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2022 का विधानसभा चुनाव सभी दल एकजुट होकर लड़ेंगे तो भाजपा को हरा पाएंगे।

विज्ञापन


यूपी: प्रसपा से गठबंधन कर भाजपा को हरा सकती है सपा, शिवपाल ने किसान आंदोलन को लेकर केंद्र पर निशाना

प्रेस क्लब की ओर से शिवपाल को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रसपा युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली, जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिंह, अमरचंद ठाकुर, धर्मवीर सिंह, सोमेंद्र भारद्वाज, योगेश तिवारी, सिद्धेश्वर उपमन्यु एडवोकेट मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें-  मथुरा: दूल्हा बने नंदी, सिर पर सजा सेहरा, बैंडबाजों संग निकली बरात, देखें तस्वीरें

शिवपाल यादव ने गिरिराजजी का दुग्धाभिषेक कर लगाई परिक्रमा
गोवर्धन स्थित रमणरेती आश्रम में बुधवार देरशाम पहुंचे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने संत हरिओम बाबा के सानिध्य में गिरिराजजी का दुग्धाभिषेक किया। इसके बाद संत सियाराम दास महाराज का आशीर्वाद लेकर गिरिराजजी की परिक्रमा लगाई। उनके साथ हरिओम यादव विधायक सिरसागंज, विजय प्रताप सिंह यादव, शिवशंकर वर्मा, अजय यादव, डॉ. जितेंद्र यादव, स्वतंत्र यादव, आजाद यादव, मुकुट बिहारी कौशिक, राजा बाबू सोनी, धीरज वर्मा मौजूद रहे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें