मुठभेड़ स्थल पर एसपी सिटी व अन्य पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के एत्माउद्दौला क्षेत्र में शुक्रवार शाम को युवक की गोली मारकर हत्या कर फरार हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शनिवार तड़के आरोपी को मुठभेड़ के बाद दबोचा है। उसके पैर पर गोली लगी है। उसे गिरफ्तार कर अस्पताल पहुंचाया गया। उसके पास से एक बाइक और तमंचा बरामद हुआ है। आरोपी का एक साथी मौके से फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
एत्माउद्दौला थाना के कालिंदी विहार में शुक्रवार की शाम करीब छह बजे शिवम यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शिवम अस्पताल में भर्ती किसी मरीज को देखने गया था। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि अस्पताल में ही शिवम के पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने उसे 80 फुटा मार्ग पर बुलाया। इस पर वह चल दिया। उसके साथ मौसेरा भाई प्रिंस और दोस्त अभिषेक भी थे।
संबंधित खबर- सनसनीखेज: आगरा में सरेआम युवक की हत्या, फोन कर बुलाया, फिर मारी गोली
आरोप है कि वहां क्षेत्र के ही आलोक यादव अपने साथी सोनू जाट, चंद्रसेन, बाबी, टीटू मिल गए। सोनू जाट ने उनके पहुंचते ही हवा में फायर किया। इससे तीनों घबरा गए। सोनू उन्हें धमकाने का प्रयास करने लगा। शिवम ने गाड़ी को भगाने का प्रयास किया। तभी सोनू सामने आ गया। उसने स्टेयरिंग पर बैठे शिवम के सीने पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद सभी हमलावर फरार हो गए।