आंधी के चलते दिल्ली रेलखंड पर हाथरस स्टेशन से पूर्व आज सुबह शिवगंगा एक्सप्रेस का पेंटो ओएचई में फंसकर टूट गया। इस घटना के चलते ट्रेन के पहिए मौके पर ही थम गए। साथ ही अप लाइन बंद हो गई।
हाथरस स्टेशन से पहले तेज आंधी की वजह से ट्रेनों की रफ्तार थाम गई। दिल्ली रेलखंड पर हाथरस स्टेशन से शिवगंगा एक्सप्रेस के इंजन का मंगलवार सुबह सुबह 6.14 बजे पेंटो ओएचई में उलझ गया, जिससे पेंटो और ओएचई के तार टूट गए। पिछला पेंटो भी टूट गया। इस वजह से अप रेलमार्ग बाधित हो गया।
विज्ञापन
इसके चलते ट्रेन के यात्री परेशान रहे। करीब तीन घंटे बाद ट्रेनों का परिचालन का सामान्य हुआ।
इस वजह से पीछे जा रहीं 4 राजधानी और हमसफ़र एक्सप्रेस सहित एक दर्जन से अधिक ट्रेनें जहां की तहां खड़ीं हो गईं। टूटे तारों को सही करने के लिए ओएचई टीम मौके पर पहुंच गई।