फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: मलपुरा मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली, दूसरा हुआ फरार

Tue, 26 Apr 2022 10:02 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

मुठभेड़ के दौरान घायल बदमाश की पहचान महेंद्र लोधी के रूप में हुई है, जबकि दूसरा साथी बदमाश नेत्रपाल उर्फ भातई मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
आगरा के मलपुरा में मुठभेड़, एक बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के मलपुरा में सोमवार रात को पुलिस की बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक बदमाश ने पुलिस पर गोली चलाई। पुलिस ने अपना बचाव करते हुए जवाब में फायरिंग की, जिसमें गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, वहीं उसका दूसरा साथी फरार हो गया।

विज्ञापन


बदमाश से एक तमंचा और बाइक बरामद की गई है। एसपीआरए सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि बाइक सवार बदमाशों के आने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर ली थी। तभी बाइक पर दो बदमाश आते नजर आए। इनमें से एक ने फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लग गई। मुठभेड़ के दौरान घायल बदमाश की पहचान महेंद्र लोधी के रूप में हुई है, जबकि दूसरा साथी बदमाश नेत्रपाल उर्फ भातई मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपी महेंद्र पर 9 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ कोर्ट से वारंट भी जारी हुआ था। पुलिस उसकी तलाश में लगी थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें