फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अंतरराष्ट्रीय स्तर के रेफरी कोर्स में भाग लेने गए शिशुपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। ताजनगरी के वरिष्ठ बॉक्सिंग कोच शिशुपाल चाहर आंध्र प्रदेश के चिन्नामिराम में आयोजित इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन (आईबीए) 1-स्टार रेफरी एवं जज कोर्स में भाग ले रहे हैं। 22 मार्च तक चलने वाले इस महत्वपूर्ण कोर्स का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर के रेफरी एवं जज तैयार करना है, ताकि बॉक्सिंग मुकाबलों के संचालन और निर्णय प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी तथा मानकों के अनुरूप बनाया जा सके। शिशुपाल चाहर की इस भागीदारी को आगरा के खेल जगत में बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन

इस आयोजन में देश-विदेश से बॉक्सिंग से जुड़े प्रतिभागियों की मौजूदगी इसे और खास बना रही है। दुनियाभर से पहुंचे बॉक्सर, रेफरी, जज, कोच और तकनीकी विशेषज्ञ इस मंच के जरिये अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रणाली को और करीब से समझ रहे हैं। फोन पर हुई बातचीत में शिशुपाल ने कहा कि इसमें भाग लेना मेरे लिए गौरव की बात है। यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर की तकनीकी बारीकियों को सीखने का अवसर मिल रहा है। मेरा प्रयास रहेगा कि इस अनुभव का लाभ आगरा के खिलाड़ियों और बॉक्सिंग से जुड़े युवाओं को भी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें