आगरा। आगरा कॉलेज में पुनर्परीक्षा फार्म भरने को लेकर व्यवस्थाओं को सुचारु बनाने के लिए अलग-अलग काउंटर निर्धारित किए गए हैं। इन्हें पालन करने की छात्रों से अपील की गई है। डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से पुनर्परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 27 मार्च घोषित किए जाने के बाद महाविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए यह व्यवस्था लागू की है। प्राचार्य प्रो. सीके गौतम ने कहा कि निर्धारित प्रक्रिया और समयसीमा का पालन न करने पर फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी स्वयं विद्यार्थियों की होगी। छात्र-छात्राएं काउंटर नंबर 3 से पुनर्परीक्षा शुल्क की रसीद प्राप्त कर बैंक में शुल्क जमा करेंगे। इसके बाद बीए/एमए के छात्र काउंटर नंबर 6, बीएससी/एमएससी के छात्र काउंटर नंबर 7 तथा बीकॉम/एमकॉम के छात्र संबंधित विभाग में अंकतालिका की प्रति व शुल्क रसीद के साथ फॉर्म जमा करेंगे।