फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सपा सांसद के घर हमले के बाद 12 अप्रैल की फिर चर्चा...राणा सांगा की है जयंती, शेर सिंह राणा ने बताया प्लान

Thu, 03 Apr 2025 03:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के घर करणी सेना ने हमला किया। इस दौरान पुलिस से झड़प हुई। झड़प के दौरान घायल हुए युवक से अस्पताल में  राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं क्षत्रिय नेता शेर सिंह राणा पहुंचे।
विज्ञापन
शेर सिंह राणा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रवादी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं क्षत्रिय नेता शेर सिंह राणा ने कहा है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव पीडीए की दुकान खोलकर दलितों को भरमाकर जातीय विद्वेष फैला रहे हैं। उनका पीडीए का सपना पूरा नहीं होगा। हम दरार डालने वालों को पुरजोर जवाब देंगे।
विज्ञापन


खंदारी स्थित एक गेस्ट हाउस में मीडिया से बात करते हुए बृहस्पतिवार को शेर सिंह राणा ने कहा कि राणा सांगा किसी वर्ग के महापुरुष नहीं बल्कि पूरे देश के गौरव हैं। सपा सांसद ने राणा सांगा पर गलत बयान दिया था। उनका अपमान राष्ट्रवादी ताकतों का अपमान है।

उन्होंने कहा कि सरकार को रामजीलाल सुमन पर एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगाना चाहिए। राणा ने सुमन को काबुल में बाबर की कब्र वाले कमरे में बंद करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव सत्ता में आने पर अन्य पिछड़ा वर्ग को भूल गए। हमारी पार्टी सत्ता में आई तो हम सभी को बराबर का हक देंगे।
विज्ञापन


एत्मादपुर के गढ़ी रामी में 12 अप्रैल को होने वाली रक्त स्वाभिमान रैली के बारे में उन्होंने कहा कि राणा सांगा पर बयानबाजी के बाद क्षत्रिय समाज को यहां बुलाया गया है। हमने इस रैली में बसपा मुखिया मायावती को भी आमंत्रित किया है। डॉ. बीआर आंबेडकर के संविधान को हम सभी मानते हैं। हमारा मकसद जातियों में समाज को तोड़ना नहीं है। हमारी लड़ाई राष्ट्रवाद की है। इस दौरान भंवर सिंह चौहान, संजय चौहान, डॉ. अनिल सिंह, शरद चौहान, गजेंद्र परमार, विवेक तोमर, जवाहर सिंह जादौन, मुनेंद्र जादौन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें