फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतला माता मेला: बासी भोजन का भोग, चर्म रोगों से बचाव के लिए बच्चों पर छिड़का गया मशक का पानी

Tue, 01 Jul 2025 09:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड पर शीतला माता मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मैया को बासी भोजन का भोग लगाया गया। इस दौरान बच्चों का मुंडन संस्कार हुआ।
 
विज्ञापन
शीतला माता मेला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड पर बूढ़ी का नगला स्थित प्राचीन शीतला देवी मंदिर में तीसरे सोमवार को मंदिर और मेले में श्रद्धालु उमड़े। खराब मौसम आस्था के आगे बेअसर रहा। लोगों ने माता से सुख-समृद्धि की कामना की। बच्चों का मुंडन संस्कार भी कराया गया। मंदिर परिसर दिनभर प्रसादी के व्यंजनों और पात्र में भरे पवित्र जल की खुशबू से महकता रहा। जगह-जगह भंडारे भी हुए।
विज्ञापन


प्राचीन शीतला माता के मेले में सुबह से ही श्रद्धालुओं ने बासी व्यंजनों का भोग अर्पित कर पूजा-अर्चना शुरू कर दी। नवविवाहित जोड़ों ने भी माता का आशीर्वाद लिया। चेचक आदि चर्म रोगों से बचाव के लिए बच्चों पर मशक का पानी छिड़ककर शीतलता प्रदान की गई। भक्तों ने शीतला माता का भोग लगाने के बाद कुआं वाले बाबा के मंदिर में पूजन किया।

ये भी पढ़ें -  UP: ताजमहल के पास जिसने की फायरिंग, वो है मानसिक रोगी...सवाल ये है कि कैसे बन गया शस्त्र लाइसेंस
विज्ञापन



 

मुंबई वाली बगीची में बने राधाकृष्ण मंदिर पर भी भीड़ रही। शीतला रोड पर बने खोखो वाली माता, मसानी देवी, वैष्णो देवी मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ रही। कुआं वाले बाबा के मंदिर महंत प्रभात किशोर ने बताया कि तीसरे सोमवार को मेले में अनुमानित संख्या से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। 7 जुलाई को शीतला माता मेले का विधिवत समापन होगा। मान्यता है कि माता का पूजन करने वाले बच्चों को चेचक आदि बीमारियां नहीं होती हैं। यहां आगरा के अलावा अन्य जिलों से श्रद्धालु आते हैं।

ये भी पढ़ें -  UP: लोगों के हाथ-पैर उड़ जाएंगे...आगरा एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जानें कहां से आया ई-मेल
 

कीचड़ और फिसलन भरे रास्तों से गुजरे लोग
सोमवार को तेज बारिश से शीतला देवी मंदिर मार्ग पर जगह-जगह जलभराव और कीचड़ होने से लोगों को काफी परेशानी हुई। श्रद्धालु कीचड़ और फिसलन भरे रास्तों से होकर मंदिर पहुंचे। महिलाएं बच्चों को गोद में लेकर बड़ी मुश्किल से मंदिर तक पहुंच पाईं। बारिश से कुआं वाले बाबा के मंदिर में अव्यवस्थाएं रहीं। मंदिर परिसर में पानी भरने और कीचड़ होने से लोग बचते-बचाते पूजन करने पहुंचे।
 
विज्ञापन

डायवर्जन से जाम की समस्या
मेले के कारण खंदारी से केंद्रीय हिदी संस्थान मार्ग का रूट डायवर्ट कर दिया गया। इस मार्ग पर वाहनों का प्रवेश वर्जित रहा। सुबह से शाम तक खंदारी से सटे इलाके में जाम की स्थिति रही। दयालबाग सौ फुटा से आने वाले वाहनों को केंद्रीय हिंदी संस्थान से मऊ रोड से निकाला गया। इससे कॉलोनी में वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं खंदारी चौराह से वाहनों को रोक दिया गया। जिससे खंदारी के आसपास की कॉलोनी देव नगर, नजीराबाद, मऊ रोड एवं गैलाना मार्ग पर में जाम की समस्या रही।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें