फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: टीनशेड में दो घंटे तक दबे रहे दंपती...ग्रामीणों ने बचाई जान, दोनों की हालत गंभीर

Fri, 29 Aug 2025 10:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

अछनेरा के रायभा गांव में बारिश के कारण एक कमरे का जर्जर टीनशेड गिर गया। सो रहे दंपती बबलू और रुखसाना दो घंटे तक मलबे में दबे रहे।
विज्ञापन
टीनशेड में दो घंटे तक दबे रहे दंपती - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के अछनेरा में बारिश के कारण क्षेत्र के रायभा गांव में बृहस्पतिवार की सुबह करीब 3 बजे टीनशेड गिर गया। कमरे में सो रहे दंपती बबलू और पत्नी रुखसाना मलबे में दब गए। करीब दो घंटे तक पति-पत्नी मलबे में दबे रहे और चीख-पुकार करते रहे, लेकिन अंधेरा होने के कारण किसी को भनक नहीं लगी। सुबह करीब 5 बजे ग्रामीणों ने उनकी आवाजें सुनीं। इसके बाद उन्हें निकाला गया।
विज्ञापन


हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजन ने घायल दंपती को पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत नाजुक देखते हुए उन्हें सीएचसी अछनेरा लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। गनीमत रही कि हादसे के समय दंपती के बच्चे घर पर मौजूद नहीं थे। बच्चे रिश्तेदार के घर गए हुए थे। ग्रामीणों ने बताया कि छत काफी समय से जर्जर हालत में थी। बारिश के कारण गिर गई। ग्रामीणों ने प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें