फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कार का लालची पती...पत्नी को कई दिनों तक रखा भूखा, फिर भी न दिल भरा, मारपीट कर घर से निकाल दी वो

Fri, 29 Aug 2025 10:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के शमसाबाद में दहेज के लिए उत्पीड़न का मामला सामने आया है। दहेज में कार नहीं मिलने पर विवाहिता को भूखा रखा गया। उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। 
विज्ञापन
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दहेज में कार नहीं दी तो पत्नी को भूखा रखकर उसका उत्पीड़न किया तथा मारपीट कर उसे मायके छोड़ गए। घटना की रिपोर्ट अधिकारियों के आदेश पर थाना शमसाबाद में दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन


ग्राम पीतापुरा निवासी धर्मेद्र ने अपनी बेटी संध्या की शादी 3 वर्ष पूर्व अजय निवासी शीसिया का पुरा थाना कोलारी मनिया के साथ की थी। शादी में सामर्थ के अनुसार दहेज दिया गया लेकिन ससुराली जन संतुष्ट नहीं हुए। कार की मांग करने लगे। मना करने पर बेटी का उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। तथा अपने बेटे की दूसरी शादी करने की धमकी देने लगे। शादी के लगभग एक साल बाद संध्या ने बेटी को जन्म दिया।

यह देख ससुरालियों का उत्पीड़न और बढ़ गया। एक दिन ससुरालियों ने मिलकर डंडों से उसकी पिटाई कर दी और घायल अवस्था में उसे मायके छोड़ गए। घटना की रिपोर्ट पति अजय, सास-ससुर जेठ-देवर जेठानी-नंद एवं तीन अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें