फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: शाहजहां के उर्स पर चढ़ेगी 1560 मीटर सतरंगी चादर, तैयारियां हुईं शुरू

Fri, 02 Feb 2024 11:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

खुद्दाम-ए-रोजा कमेटी की ओर से 1560 मीटर लंबी सर्वधर्म सद्भाव की प्रतीक सतरंगी चादर  शाहजहां के 369वें उर्स पर चढ़ाई जाएगी। इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।
 
विज्ञापन
शाहजहां का उर्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में शहंशाह शाहजहां के 369वें उर्स की तैयारी शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को ताजमहल उर्स कमेटी ने तैयारियों के बारे में प्रशासन, एएसआई के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बार 8 फरवरी को खुद्दाम-ए-रोजा कमेटी की ओर से 1560 मीटर लंबी सर्वधर्म सद्भाव की प्रतीक सतरंगी चादर चढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन


ताजमहल उर्स कमेटी के अध्यक्ष सैय्यद इब्राहिम हुसैन जैदी ने बताया कि 6 फरवरी को मुख्य मकबरा खोला जाएगा। गुस्ल की रस्म के बाद फातिहा, मुशायरा होगा। 7 को संदल चढ़ेगा, कव्वाली होगी। 8 को चादरपोशी होगी। बैठक में सहायक पुरातत्व अधीक्षक अलका सिंह, सीआईएसएफ के डीसी प्रवीन कुमार, एएसए राजनारायण, अमरनाथ गुप्ता, प्रिंस वाजपेयी, कमेटी से ताहिर उद्दीन, इकबाल, जाहिद, रेहान नईम उद्दीन, आसिम बेग आरिफ आदि रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें