फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद मेले में बच्चों ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुति

विज्ञापन
25एमएनपी-12-शहीद मेले में चित्रकार द्वारा बालू पर बनाई गई शहीद की मूर्ति - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
बेवर (मैनपुरी)। कस्बा में चल रहे शहीद मेला के शहीद मंच पर शनिवार को विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने शहीदों की याद में सामूहिक व एकल कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डॉ. राममनोहर लोहिया विद्यालय, इंडियन पब्लिक स्कूल, कृष्णा पब्लिक स्कूल, भारतीय विद्या मंदिर, एसडीएस चिल्ड्रिन अकेडमी के बच्चों ने राष्ट्रीय गीत, कहानी, नाटक आदि प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश यादव ने तथा संचालन योगेंद्र पाल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शमशेर सिंह कांगडा ने कहा कि शहीदों की याद में इस प्रकार के कार्यक्रम समय-समय पर होने चाहिए। छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ इन कार्यक्रमों में भी बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए। कार्यक्रम संयोजक योगेंद्र सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। राज त्रिपाठी, विजय सिंह वैस, श्याम त्रिपाठी,अजय भास्कर, महेश चंद्र पाल, विजेंद्र, विमल, आदेश आदि मौजूद रहे।
रेत पर उकेरी क्रांति योद्धा पं. गेंदालाल दीक्षित की प्रतिमा
बेवर। शहीद नगरी बेवर में चल रहे शहीद मेले में ओडिशा के सैंड आर्टिस्ट हिमांशु शेखर परिंदा ने परिसर में क्रांति योद्धा पंडित गेंदालाल दीक्षित की रेत पर प्रतिमा बनाकर प्रस्तुत की। यह प्रतिमा यहां आने वाले लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें