फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधियों से रज लाकर किए कलश स्थापित

विज्ञापन
30एमएनपी-20-शहीद मेले में शहीद के परिजनों को सम्मानित करते अतिथि - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
बेवर। शहीद दिवस पर बृहस्पतिवार को अमर शहीद श्रद्धांजलि एवं शहीद रज कलश यात्रा निकालकर शहीदों को याद किया गया। क्षेत्र के शहीदों की समाधियों से रज लाकर शहीद मेला मंच पर कलश स्थापित करने के बाद शहीदों के परिजनों को एक कार्यक्रम में बृहस्पतिवार को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर आशू दिवाकर ने शहीदों की विधवाओं सहित उनके परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने शहीदों को नमन करते हुए उनके बलिदान को याद किया। क्षेत्र के गांव खेरिया में शहीद विजेंद्र सिंह चौहान, घुटारा में मुनीश यादव, श्यामवीर सिंह यादव, फतेहगढ़ी में सोहन सिंह यादव, नगला केहरी में विजेंद्र सिंह यादव, सरायचक गोविंदेपुर में ओमवीर सिंह भदौरिया, नगला राधे में हेमसिंह यादव, रायपुर में अरविंद सिंह यादव, रोहिला के हंसराम यादव, कुशलपुर के जगराम सिंह, मोटा से धनवीर सिंह, मद्दापुर से अमर सिंह, सकत बेवर से रामदत्त, किल्ली से अहिबरन सिंह एवं कूड़ी से श्याम सिंह यादव की समाधियों से रज लाकर छिबरामऊ तिराहे पर सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। अमर शहीद इंटर कॉलेज एनसीसी कैडिटों ने शहीदों को श्रद्धांजलि देकर राष्ट्रगान गाया। संयोजक धर्मेंद्र अज्ञानी ने धन्यवाद, अध्यक्षता वीरराज सिंह ने, संचालन रजनीश यादव ने किया।
इनको सम्मानित किया
शहीदों के परिजन सुमन यादव, मोमना बेगम, विट्टी देवी, वेदराम, रतन सिंह, विद्यावती, रमेश यादव, सरला देवी, प्रेमा देवी, रिंकी देवी सहित दो दर्जन को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

यह लोग मौजूद रहे
मेला प्रबंधक राज त्रिपाठी, विमल यादव, सतेंद्र पाल, रामजी भारद्वाज, विक्रम गौरव, उमेश कुमार, रजनीश यादव, मनमोहन शाक्य, श्रीपाल यादव, अतिबल सिंह यादव, एनसीसी कैप्टन यांश कुमार, कैप्टन श्याम मोहन, योगेंद्र यादव, राजेश यादव, लला दुबे, सुभाष आचार्य, गुरुबख्श सिंह, अनूप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें