फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डिंग हादसा: मलबे में दबा है मैनपुरी का परिवार, प्रियंका का मिला शव

Wed, 18 Jul 2018 08:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित शाहबेरी गांव में खेत की जमीन पर काटी गई कॉलोनी में मंगलवार रात करीब 9:30 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। यहां 6-6 मंजिल की दो बिल्डिंग गिर गईं। बिल्डिंग के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है।
विज्ञापन


एनडीआरएफ के साथ आईटीबीपी के जवान बचाव कार्य में लगे हैं। अब तक मलबे से 5 शव निकाले जा चुके हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। इस हादसे में मैनपुरी का परिवार भी फंसा है।

6 मंजिला इमारत में मैनपुरी के रहने वाले रामरतन त्रिवेदी का परिवार भी फंसा है, परिवार के सदस्यों में डेढ़ साल की मासूम पंखुड़ी समेत 23 वर्षीय शिवम, प्रियंका, राजकुमारी फंसे हुए हैं। अभी मलबे से प्रियंका त्रिवेदी का शव निकाला गया है। बाकी लोगों की तलाश जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को फ्लैट का गृहप्रवेश था, जिसमें मैनपुरी से भी परिवार के लोग शामिल होने गए थे। शिवम उर्फ शिवकुमार ग्रेटर नोएडा में गोदरेज कंपनी में इंजीनियर है।

मैनपुरी के गांव उद्देत पुर अबई में इस घटना के बाद पूरे सन्नाटा पसरा हुआ है, पूरा परिवार अपनों की आस में इंतजार कर रहा है। गमजदा परिवार को गांव और आसपास के लोग ढांढस बंधाने आ रहे हैं। घर की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घर के कुछ सदस्य घटना स्थल को अपनो की तलाश में रवाना हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें