फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा के शाहान अली ने कार रेसिंग में बनाया रिकॉर्ड

Wed, 13 Feb 2019 03:42 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
रेसिंग कार (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देश में ‘रफ्तार के बादशाह’ के नाम से प्रसिद्ध ताज नगरी के कार्टिंग रेसर शाहान अली मोहसिन ने कार रेसिंग में रिकॉर्ड बनाया है। शहान देश के सबसे कम उम्र के कार रेसर हो गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि चेन्नई के मद्रास मोटर्स स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित हुई एमआरएफ फॉर्मूला 1600 कार रेसिंग प्रतियोगिता में हासिल की।

विज्ञापन


रविवार को 14 साल के शाहान जब मद्रास मोटर्स स्पोर्ट्स के ट्रैक पर रेस करने उतरे, तो उनका तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया गया। इस चैंपियनशिप में पूरे देश से एमआरएफ फार्मूला 1600 कैटेगरी में 11 कार चालकों ने प्रतिभाग किया।

पहले क्वालिफाइंग चरण में शाहान नौंवे स्थान पर रहे। इसके बाद  शाहान को दो रेस में भी प्रतिभाग करने का अवसर मिला। रेस एक में ओवरटेक करने के दौरान उनकी कार उल्टी दिशा में चली गई। इस कारण इस रेस से उन्हें रिटायर होना पड़ा। रेस दो और रेस तीन में उनका स्थान आठवें नंबर पर रहा।
विज्ञापन


कुल 37 किलोमीटर की रेस में उम्र के हिसाब से उनके इस प्रदर्शन को काफी सराहा गया। इस रेस प्रतियोगिता में 25 साल तक के कार ड्राइवरों ने प्रतिभाग किया था। इससे पहले शाहान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुई कार्टिंग रेस में कई चैंपियनशिप जीत चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें