बेवर। गांव लालापुर में खप्पर वाले महाराज क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन बुधवार को रोमांचक मुकाबले में शहदपुर रमपुरा की टीम ने मदनपुर को 22 रन से हराया।
शहदपुर के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में 107 रन बनाए। रिषि ने 59 रन बनाए। मदनपुर की टीम 14 ओवर में 85 रन ही बना सकी और 22 रन से हार गई। रिषी मैन ऑफ द मैच रहे। श्रीकांत यादव, शिवेंद्र यादव , अंकित, मोहित यादव, मंजेश यादव, बीडी यादव, शिवनंदन, विवेक भी रहे।