फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना : सबसे पहले साफ होगी विधानसभा किशनी की तस्वीर

Thu, 30 May 2024 02:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी।
विज्ञापन

मतगणना के लिए कार्मिकों की तैनाती के साथ ही प्रशिक्षण भी पूर्ण हो चुका है। विधानसभावार गिनती कराई जाएगी। इसमें सबसे पहले किशनी विधानसभा क्षेत्र की तस्वीर साफ हो जाएगी। अंत में करहल का आंकड़ा सामने आएगा।
मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में कुल पांच विधानसभा क्षेत्र हैं। इसमें मैनपुरी जिले की सदर सीट, भोगांव, किशनी और करहल हैं। वहीं इटावा जिले की जसवंतनगर सीट भी मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। मैनपुरी के चार विधानसभा क्षेत्रों की गिनती मैनपुरी स्थित नवीन मंडी में होगी तो वहीं जसवंतनगर की गिनती इटावा में ही होगी।
विज्ञापन

किशनी का परिणाम 28 से 29 राउंड में सामने आ जाएगा। इसी के साथ ही मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र का परिणाम भी आ जाएगा। इसके बाद भोगांव का परिणाम 30 राउंड में और करहल का परिणाम 32 राउंड में आएगा जसवंतनगर की अगर बात करें तो सर्वाधिक 33 राउंड में तस्वीर साफ होगी।


307 कर्मचारियों की लगाई गई है ड्यूटी
मतगणना के लिए जिला प्रशासन ने कुल 307 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई है। इसमें रिजर्व कार्मिक भी शामिल हैं। प्रत्येक टेबल पर चार कार्मिक होंगे। इसमें एक मतगणना पर्यवेक्षक, एक मतगणना सहायक, एक माइक्रो ऑब्जर्वर और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल होगा।

मतगणना की तैयारियां कर ली गई हैं। 4 जून को शांतिपूर्ण ढंग से कड़ी निगरानी में मतगणना होगी। अधिकृत लोगों को ही गणना स्थल पर प्रवेश दिया जाएगा। - अविनाश कृष्ण सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी


मंडी में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी
मैनपुरी। जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने मतगणना के संबंध में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों, उम्मीदवारों के साथ बैठक की। कहा कि एक जून को शाम पांच बजे तक प्रारूप-18 पर तैनात किए जाने वाले एजेंट की सूचना दो फोटो के साथ दो प्रतियों में जमा करा दें।
उन्होंने कहा कि बिना पास के कोई भी अभिकर्ता गणना परिसर, मंडी में प्रवेश नहीं करेगा। प्रत्येक विधानसभा में गणना के लिए 14-14 टेबल लगेंगीं। एक एआरओ टेबल, 12 टेबल पोस्टल बैलेट की गणना के लिए, 22 टेबल ईटीपीबी की गणना के लिए लगेंगीं। प्रत्येक टेबल पर एक एक एजेंट की नियुक्ति प्रत्याशी करा सकेंगे। ईटीपीबी की गणना की 22 टेबल में से 10-10 टेबल पर एक एक एजेंट रहेगा।
उन्होंने बताया कि फैसिलिटेशन सेंटर पर 258 मतदाताओं द्वारा पोस्टल बैलेट का प्रयोग कर मतदान किया है। 3567 डाक मतपत्र सर्विस वोटर के प्राप्त हुए हैं। गेट नंबर एक से अधिकारी, गणना कार्मिक, मीडियाकर्मी प्रवेश करेंगे। गेट नंबर तीन से अभिकर्ता को प्रवेश दिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामजी मिश्र, प्रत्याशी सुरेश चंद्र, सुनील कुमार मिश्रा, जिलाध्यक्ष सपा आलोक शाक्य, भाजपा से अर्जुन सिंह, सपा से देवेंद्र यादव, बसपा से सुनील कुमार वर्मा, प्रेम्रचंद्र शाक्य, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से आनंद मोहन वर्मा मौजूद रहे।



निष्पक्ष रहकर मतगणना का कार्य करें सभी कार्मिक
मैनपुरी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में ईटीपीबी, पोस्टल बैलेट की मतगणना में लगे कार्मिकों के प्रशिक्षण सत्र में भाग लिया। कहा कि निष्पक्ष रहते हुए गणना का कार्य करें।
उन्होंने कहा कि मतदान की गोपनीयता बनाए रखने, कोई जानकारी किसी व्यक्ति को देने में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के उपबंधों का उल्लघंन करने पर तीन महीने के कारावास या जुर्माना होगा। मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु ने कहा कि पोस्टल-बैलेट की गणना का कार्य बेहद सतर्कता से करें। उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामजी मिश्र, अपर जिलाधिकारी न्यायिक नवीन श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी अभिषेक कुमार, नीरज द्विवेदी, संध्या शर्मा, सुप्रिया गुप्ता, राम नारायण, प्रसून कश्यप, डिप्टी कलेक्टर गोपाल शर्मा, अजंलि सिंह, योगेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन






मूवमेंट प्लान तैयार कर लें
मैनपुरी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि तत्काल कंट्रोल यूनिट को गणना पंडाल तक पहुंचाने का मूवमेंट प्लान तैयार कर लें। गणना पंडाल में सभी व्यवस्थाएं दो जून तक प्रत्येक दशा में पूरी करा लें। प्रत्येक गणना पंडाल में पांच पांच वीडियो ग्राफर मौजूद रहकर गणना प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग करेंगे। पूरा गणना पंडाल सीसीटीवी कैमरे 360 डिग्री से कवर रहेे सीसीटीवी की जद में हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें