फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन है शबनम, जिसे मथुरा जेल में दी जा सकती है फांसी, गुनाह ऐसा जानकर कांप जाए रूह

Wed, 17 Feb 2021 07:31 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
शबनम और सलीम
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में शबनम नाम की महिला कैदी को फांसी के फंदे से लटकाया जा सकता है। अगर ऐसा हुआ तो आजाद भारत में यह पहला मामला होगा, जब किसी महिला कैदी को फांसी दी जाएगी। फिलहाल महिला कैदी शबनम रामपुर जेल में बंद है। उसका डेथ वारंट आने के बाद उसे मथुरा जेल शिफ्ट करना होगा। 

विज्ञापन


शबनम अमरोहा जिले के बावनखेड़ी गांव की रहने वाली है। उसने अपने प्रेमी सलीम के साथ मिलकर अपने माता-पिता सहित सात लोगों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी। इस वारदात को 14/15 अप्रैल 2008 की रात को अंजाम दिया गया था। इसी मामले में मृत्युदंड की सजा पा चुका सलीम मथुरा जेल में ही बंद था। कुछ दिन पूर्व उसे मथुरा जेल से आगरा केंद्रीय कारागार स्थानांतरित किया गया, जहां से उसे फतेहगढ़ भेजा गया था।

अप्रैल 2008 में हुई थी वारदात
बावनखेड़ी गांव के लोगों के जहन में आज भी 14/15 अप्रैल 2008 की काली रात का खौफ है। एक ही परिवार के सात सदस्यों की बेरहमी से कत्ल की घटना को करीब 13 साल गुजरने वाले हैं। ये गांव शबनम के नाम से अब भी खौफ खाता है और नफरत करता है। बावनखेड़ी हत्याकांड के बाद गांववाले अपनी बेटियों का नाम शबनम रखने को तैयार नहीं हैं। गांव वाले ही नहीं, आसपास के गांवों के लोग भी शबनम की फांसी का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिर्फ मथुरा जेल में है महिला कैदी को फांसी देने की व्यवस्था
अब एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है कि सात हत्याओं की दोषी शबनम को मथुरा जेल में फांसी दी जा सकती है। हालांकि मथुरा जेल प्रशासन को अभी इसे लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक शैलेंद्र कुमार मैत्रेय ने बताया कि मथुरा जेल में महिला कैदियों को फांसी देने की व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि शबनम की फांसी सजा के संबंध में फिलहाल कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें