फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

66 घंटे मौत से जूझने के बाद दुष्कर्म पीड़िता की मौत, रूह कंपाने वाली है वारदात की कहानी

Wed, 25 Dec 2019 12:47 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
आगरा के यमुना ब्रिज स्टेशन के पास एदल नगर में अगरबत्ती फैक्टरी के बरामदे में दरिंदगी का शिकार हुई 22 वर्षीय युवती ने एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मंगलवार शाम को 4:45 बजे दम तोड़ दिया। उसे वेंटीलेटर पर रखा गया था। वो 66 घंटे तक मौत से जूझती रही। 
विज्ञापन


अधिक रक्तस्राव के कारण हालत लगातार बिगड़ती चली गई। चिकित्सकों के प्रयासों के बाद भी पीड़िता बच नहीं सकी। वहीं पुलिस ने आरोपी युवक सुघड़ सिंह उर्फ सोढ़ा को एटा के जलेसर से उसकी बहन के घर से गिरफ्तार कर लिया। वो वारदात के बाद से वहीं पर था।

मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती के साथ दुष्कर्म 21 दिसंबर की रात 12:30 बजे किया गया था। एटा के समकौली के नगला उदी का रहने वाला बेलदार सुगढ़ सिंह उर्फ सोड़ा उसे लेकर जाते हुए सीसीटीवी फुटेज में नजर आया था। दुष्कर्म के बाद वापस आते हुए भी उसकी वीडियो रिकार्डिंग मिली थी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मरा समझकर छोड़ गया था आरोपी

इसी आधार पर उसकी पहचान की गई। वो युवती को मरी समझकर छोड़ गया था। रविवार की सुबह स्थानीय लोगों ने युवती को मरणासन्न हालत में देखा। जहां पर वो बेसुध मिली, वहां दीवार पर खून के छींटे दरिंदगी की कहानी को बयां कर रहे थे। 

पुलिस ने घायल युवती को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में वेंटीलेटर पर रखा गया था। एत्माद्दौला थाना के प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि युवती की मौत के बाद केस में हत्या की धारा 302 बढ़ा दी गई है। आरोपी को बुधवार को कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें